मार्केट में फुटवियर की कई सारी वैराइटी मिलती है। जिनमें प्लेन से लेकर डिजाइनर फुटवियर शामिल होती हैं। फैशन और डिजाइन की बात हो तो इसमें महिलाओं का हमेशा ही दबदबा रहता है। फुटवियर में भी ये बात लागू होती है। महिलाओं के फुटवियर की भी बहुत लंबी चौड़ी डिजाइन रेंज आती है। जिसमें हीलवाली सैंडल शामिल हैं। हील की भी अलग-अलग डिजाइन होती है। हांलाकि हीलवाली सैंडल पहनने वाली बहुत सारी लड़कियों को तो इन सारी हील्स के नाम भी नहीं पता होंगे। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ डिजाइनर हील्स के नाम के बारे में....
मार्केट में मिलती हैं इतने तरह की हील वाली फुटवियर, इनमें से कितनों के नाम जानती हैं आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको हीलवाली सैंडल पहनने में डर लगता है तो ये हील परफेक्ट हैं। इस तरह की सैंडल का सोल मोटा होता है और यहीं पीछे तक जाकर हील का काम करता है। इस तरह की हीलवाली फुटवियर को पहन कर चलना आसान होता है।
ज्यादातर हीरोईनों को हम लोग इसी तरह की हील पहने देखते हैं। इसे पेंसिल हील भी कहते हैं। इसकी डिजाइन आगे से खुली होती है। स्टिलेटो की हील करीब तीन इंच से शुरू होती है। जो फुटवियर आगे से बंद होती हैं उनको पंप्स कहते हैं और जिनका आगे का हिस्सा थोड़ा सा खुला हो और बाकि बंद हो तो इसे पीपटो कहते हैं।
जिन फुटवियर में थोड़ी कम हील यानी की पतली सी डेढ़ से तीन इंच तक ही लंबी होती हैं। उनको किटेन हील कहते हैं।
ब्लॉक हील पीछे की तरफ से चौड़ी होती हैं लेकिन आगे की तरफ से इनका सोल पतला ही होता है। इन सैंडल में भी बैलेंस बेहतर रहता है। इन सैंडल की लंबाई दो से छह इंच तक हो सकती है।