महिलाओं का फैशन हमेशा ही अतरंगी रहा है। उनकी ड्रेस, मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब जुदा होते हैं। इसके साथ ही उनकी इतनी सारी वैराइटी होती है कि खुद लड़कियों को इनके बारे में नहीं पता होता है। ऐसे में अगर बात करें फुटवियर की तो इनकी भी बहुत सारी किस्में होती हैं जो फैशन के हिसाब से चलती हैं। इन फुटवियर को कपड़े के अनुसार पहना जाए तो ये लुक को भी खूबसूरत बनाती हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास फुटवियर के बारे में जिनको लड़कियां पहनती तो हैं लेकिन इनका नाम नहीं जानती हैं।
लेडीजों की होती हैं इतने तरह की फुटवियर, इनमें से किस-किस का जानती हैं नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह की जूती को लगभग हर लड़की पहनना पसंद करती हैं। ये जूतियां जींस के साथ ही सलवार सूट और ड्रेसेज पर भी खूबसूरत नजर आती हैं। हांलाकि मजेदार बात ये है कि इसका नाम बहुत ही कम लड़कियों को पता है। आगे से गोल डिजाइन वाली इन जूतियों को बेली शूज कहते हैं।
लोफर भी बेली शूज की तरह ही होती हैं लेकिन इनको पहनने पर ये पैर के ऊपरी हिस्से को थोड़ा ज्यादा ढंकते हैं। साथ ही इस तरह की जूती में सिलाई ऊपर की ओर से नजर आती रहती हैं।
आमतौर पर पैरों में पहनने वाली हर तरह की फुटवियर को हम सैंडल कह देते हैं लेकिन सैंडल इसको कहते है। इसके साथ ही ग्लेडिएटर वाली सैंडल को भी इसी में से एक गिना जाता है।
पुरुषों के फार्मल शूज की तरह ही महिलाओं के लिए भी ब्रोग्स आते हैं। इनको ऑक्सफोर्ड या ब्रोग्स कहते हैं।