{"_id":"6250276a51a97f7ae87c8d05","slug":"divya-khosla-kumar-in-white-lace-dress-look-classy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटी सी फ्रॉक पहन दिव्या खोसला ने दिखाई अदाएं, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
छोटी सी फ्रॉक पहन दिव्या खोसला ने दिखाई अदाएं, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
दिव्या खोसला कुमार अपनी खूबसूरती से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में हों या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए। देसी ट्रेडिशनल लुक से लेकर शार्ट्स में वो कमाल लगती हैं। वहीं दिव्या अपने लुक्स की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो छोटी सी फ्रॉक पहन क्यूट लुक में नजर आ रही हैं।
2 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उन्होंने शार्ट ड्रेस पहन रखी है। सफेद रंग के नाजुक लैस से तैयार इस मिनी ड्रेस में दिव्या का स्टाइल शानदार दिख रहा है। बात करें आउटफिट की तो लैस से इस पूरी ड्रेस को तैयार किया गया है। वहीं इस ड्रेस पर काले रंग की डिटेलिंग की गई है।
3 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
खूबसूरत व्हाइट लैस वाली ड्रेस के कमर पर ब्लैक कलर की बेल्ट ऐड है. वहीं इस ड्रेस की बेल शेप स्लीव पर ब्लैक कलर की डिटेलिंग की गई है। एक्टर एंड मॉडल दिव्या खोसला का लुक इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रहा है। ब्लैक डिटेलिंग के साथ दिव्या ने इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर के प्वॉइंटेड पम्प्स पहन रखे हैं। वहीं शार्ट हेयर इस पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : instagram/divyakhoslakumar
बात करें मेकअप की तो दिव्या ने ग्लॉसी मेकअप को चुना है। जिसके साथ पिंक ब्लश चिक्स और काजल रिम्ड आईज बेहद खूबसूरत हैं। वहीं पिंक लिपस्टिक का शेड ओवरऑल लुक को स्टनिंग बना रहा है। बता दें कि दिव्या अक्सर ही ब्यूटीफुल लुक में तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
ट्रेडिशनल लुक में भी दिव्या का अंदाज बेहद खास होता है। पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक पर रैंप वॉक के लिए दिव्या ने ग्रे कलर का लहंगा चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज इसे ग्लैमरस बना रहा था। वहीं कुंदन और पर्ल चोकर नेकपीस के साथ बालों में गजरा इस पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो दिव्या ने हमेशा की तरह पिंक चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ इस लुक को विंग्ड आईलाइनर के साथ पूरा किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।