{"_id":"5f5765cf8eb96e7d3175e697","slug":"divya-khosla-kumar-yellow-lehenga-perfect-for-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों में गजरा और पीला लंहगा दिव्या खोसला कुमार का लुक है बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बालों में गजरा और पीला लंहगा दिव्या खोसला कुमार का लुक है बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Sep 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर शूटिंग के लिए तैयार हैं। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला एक बार फिर अपने काम पर लौट आई है। लॉकडाउन के बाद से ही सितारे धीरे-धीरे काम करना शुरू कर चुके हैं। दिव्या खोसला भी शूटिंग के सिलसिले में बेहद खूबसूरत आउटफिट में रेडी हुई हैं। जिसका लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर एक्टिव दिव्या अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिर वो चाहे अवॉर्ड फंक्शन का लुक हो या फिर एथिनिक। 38 साल की दिव्या स्टाइल के मामले में हमेशा एक कदम आगे रहती हैं। पिछले दिनों पिंक कलर की शार्ट स्कर्ट और टॉप में स्पॉट हुई दिव्या काफी ग्लैमरस नजर आईं थी। वहीं एक बार फिर उनका एथिनिक लुक सुर्खियों में है।
3 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
दरअसल, शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुईं दिव्या ने पीले रंग का रेशमी थ्रेडवर्क का लहंगा कैरी किया है। जिसके साथ नूडल स्ट्राईप ब्लाउज और मैचिंग की चुनरी के साथ टीमअप किया गया है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो पर्ल चोकर नेकपीस और बालों में गजरा लगाए दिव्या किसी नई दुल्हन से कम नहीं लग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ विंग्ड आईलाइनर में दिव्या पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
वैसे दिव्या अक्सर ही अपने एथिनिक लुक से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। गणेश उत्सव के मौके पर भी वो पीले रंग के खूबसूरत शरारे में नजर आईं थी। गोटा वर्क शरारे के साथ हाफ स्लीव के साथ दिव्या तैयार थीं। वहीं बालों में जूड़ा और गोल्डन झुमके के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया था। जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दिव्या के ये दोनों लुक फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट फैशन गोल हैं। जिसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।