{"_id":"5da6b5d68ebc3e014757add9","slug":"diwali-2019-katrina-kaif-different-style-in-floral-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली ट्राई करें कटरीना कैफ की इन खूबसूरत फ्लोरल साड़ियों का लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस दिवाली ट्राई करें कटरीना कैफ की इन खूबसूरत फ्लोरल साड़ियों का लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ बेहद खूबसूरत हैं और अपने टैलेंट और खूबसूरती के बल पर बॉलीवुड में फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। वेस्टर्न वियर हो या एथिनिक वियर हर लुक में कटरीना गजब ढाती हैं। इस दिवाली अगर आप बहुत हैवी वर्क के वियर नहीं पहनना चाहती हैं तो कटरीना कैफ की इन फ्लोरल साड़ियों पर एक नजर डालें। दिखने में बेहद खूबसूरत और पहनने में उतनी ही आरामदायक इन साड़़ी को कैरी करके आप खुद को किसी सेलीब्रेटी से कम नहीं समझेंगी। तो आइए देखें कटरीना कैफ की खूबसूरत साड़ी की तस्वीरों को।
2 of 4
- फोटो : instagram
लाइट पिंक कलर की खूबसूरत फ्लोरल साड़ी में कटरीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। साड़ी को कैरी करने का स्टाइल और साथ में मैचिंग की बेल्ट साड़ी को बिल्कुल माडर्न वियर बना रही हैं। अगर लड़कियों को इस दिवाली एथिनिक वियर ट्राई करना हो तो कटरीना का ये स्टाइल परफेक्ट है। फुल स्लीव का ब्लाउज, लांग इयरिंग, स्मोकी आईज और न्यूड लिप कलर ने कटरीना का लुक पूरा किया है।
3 of 4
- फोटो : instagram
ब्लैक एंड व्हाइट रंगों से सजी इस साड़ी को पहनकर कटरीना एकदम परफेक्ट भारतीय नारी लग रही हैं। चमकीले सितारों से सजे काले रंग के बार्डर और सफेद रंग के गुलदाउदी के फूलों की प्रिंट वाली साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही माथे पर लगी बिंदी और खुले बाल साड़ी के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : instagram
पीले रंग की इस खूबसूरत सी फ्लोरल साड़ी में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नीले रंग के बार्डर और फूलों से सजी इस साड़ी का फैब्रिक भी बहुत ही हल्का है जो आपके पहनने के लिए बिल्कुल सही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।