फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: दिवाली पर खुद को करें ऐसे तैयार, लड़कों से लेकर लड़कियां तक कैरी कर सकती हैं ये स्टाइलिश ड्रेस

Thu, 04 Nov 2021 12:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 dress ideas for boys and girls can carry these stylish dresses on deepawali
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/ranveersingh

दिवाली 2021 आने में अब अधिक समय नहीं बचा है। पांच दिन के दीपों के पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो रही है। 2 नवंबर को धनतेरस है, फिर नरक चतुर्दशी। 4 नवंबर को दिवाली, 5 और 6 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। ऐसे में हर दिन घरों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। लोग अपने घर को दीपों और लाइट्स से सजाएंगे। पूजा का माहौल रहेगा। इस मौके पर लड़के और लड़कियां सज संवर कर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाएंगे। ऐसे मौके पर लड़कियां तो आकर्षक दिखना ही चाहती हैं, लड़के भी स्टाइलिश दिखना चाहेंगे। अगर इस दिवाली लड़के और लड़कियां कुछ अलग लुक चाहते हैं तो सबसे पहले अपना वाॅडरोब चेक कर लें। पांच दिन के पर्व में आपको किस दिन क्या पहनना है? आउटफिट का स्टाइल कैसा होना चाहिए? कौन सा रंग दिवाली फेस्टिवल में किस दिन शुभ माना जाता है या आप पर अधिक जचेगा, ये पता होना चाहिए। इस दिवाली फैशनेबल और क्लासी दिखने के लिए लड़के और लड़कियों को ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं। कुछ खास परिधान आपके लुक्स में बदलाव के साथ ही पर्व को यादगार बना देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिवाली आप कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं।

diwali 2021 dress ideas for boys and girls can carry these stylish dresses on deepawali
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : Istock

दिवाली में रंग के मुताबिक पहने ये कपड़े

पांच दिन के पर्व में रंग के मुताबिक हर दिन कपड़ो का चयन करें। पहले दिन धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व है। रंग के मुताबिक लड़के और लड़कियां ऐसे परिधानों को पहनें, जिसमें उनका लुक स्टाइलिश लगे।

diwali 2021 dress ideas for boys and girls can carry these stylish dresses on deepawali
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/kartikaaryan

धनतेरस पर क्या पहनें

सबसे पहले धनतेरस का पर्व होता है। इस दिन कुबेर जी और धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। ये दोनों घर में धन वर्षा करने वाले देव हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन पीले या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें।

लड़के क्या पहनें - लड़के पीला कुर्ता, शर्ट, टी शर्ट कैरी कर सकते हैं। साॅर्ट कुर्ते के साथ जींस या ट्राउजर कैरी कर सकते हैं। लड़के कुर्ते पर फ्लोरल प्रिंट जैकेट या कोटी पहन सकते हैं। 

लड़कियां क्या पहनें- धनतेरस में लड़कियां गोल्डन या पीले रंग का सूट पहन सकती है। कुर्ता सेट या शरारा भी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 dress ideas for boys and girls can carry these stylish dresses on deepawali
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/vickykaushal09

नरक चतुर्दशी के दिन क्या पहनें 

छोटी दिवाली को आप भूरे, हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इसके अलावा आप सफेद या हल्के रंग के कपड़े भी इस दिन पहन सकते हैं। इस दिन लड़के एथनिक वियर कैरी कर सकते हैं। इसमें लड़के विक्की कौशल की तरह की शर्ट और पैंट को कैरी कर सकते हैं या सिंपल शर्ट भी पहन सकते हैं। लड़कियां लाॅन्ग स्कर्ट के साथ एथनिक कुर्ती या टाॅप पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
diwali 2021 dress ideas for boys and girls can carry these stylish dresses on deepawali
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/ranveersingh

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। पूजा में पीले या लाल रंग के कपड़ों का विशेष महत्व है। भगवान साक्षात आपके घर आ रहे हैं तो लड़के और लड़कियों को अच्छे से तैयार होकर पूजा करनी चाहिए। आप रणवीर सिंह के स्टाइल के प्लेन कुर्ता के साथ अलग रंग का हाफ जैकेट पहन सकते हैं। महिलाएं इस दिन अलर साड़ी पहने तो अधिक आकर्शक लगेंगी। वैसे चाहें तो हैवी वर्क सूट या शरारा भी पहन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed