फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: ये चार तरह की साड़ियां हैं ट्रेंड में, इस दिवाली फैशनेबल दिखने के लिए आप भी करें कैरी

Thu, 04 Nov 2021 12:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 these four types of sarees are in trend
दिवाली 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/keerthysureshofficial

बाजार में कई तरह के कपड़े महिलाओं के लिए उपलब्ध होते हैं। अब इंडियन और वेस्टर्न के अलावा अब तो इंडो वेस्टर्न का ट्रेंड है। यानी पारंपरिक परिधानों को मॉडर्न टच देना। लेकिन भारतीय महिलाओं का सबसे अधिक और प्रभावशाली लुक साड़ी में ही नजर आता है। ऐसे में महिलाएं दिवाली के मौके पर साड़ी कैरी कर सकती हैं। अब इस दिवाली अगर आप साड़ियों की शॉपिंग करने वाली हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि आजकल ट्रेंड में किस तरह की साड़ियां हैं। आजकल कौन सी साड़ी का फैशन चल रहा है? ताकि आप दिवाली में फैशन मामले में किसी से पीछे ना रहें और पारंपरिक होने के साथ ही एकदम ट्रेंडी लुक कैरी कर सकें। वैसे तो साड़ी के फैब्रिक से लेकर उनके डिजाइन और स्टाइल में कई वैरायटी हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर कुछ खास साड़ियां अधिक उपयुक्त रहेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए इन दिनों कौन सी साड़ी है फैशन में, जिसे आप कर सकती हैं दिवाली पर कैरी।

diwali 2021 these four types of sarees are in trend
दिवाली 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/hegdepooja

रफल साड़ी

आज कल रफल साड़ी का फैशन है। कई अभिनेत्रियों को रफल साड़ियों में देखा जा चुका है। माधुरी से लेकर सोफी चौधरी तक रफल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत अंदाज़ में नजर आ चुकी हैं। सफल साड़ी पारंपरिक लुक देने के साथ ग्लैमरस भी प्रदर्शित करती है जो इस फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट परिधान है। रफल साड़ी की कीमत अफोर्डेबल भी है। बाजार में रफल साड़ी की कीमत 900 रुपए से शुरू है। अगर आपका बजट 3 से 4 हजार के बीच में है तो आप एक्ट्रेस की डिजाइनर स्टाइल रफल साड़ी खरीद सकते हैं।

diwali 2021 these four types of sarees are in trend
दिवाली 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/raashiikhanna

बनारसी या सिल्क साड़ी 

अधिकतर महिलाओं की महिलाओं की पहली बनारसी साड़ी है। अभिनेत्रियां भी कई मौकों पर बनारसी साड़ी में नजर आ चुकी है। बनारसी साड़ी एक बार फिर ट्रेंड हैं। दिवाली के मौके पर बनारसी साड़ी पारंपरिक लुक देने के लिए उपयुक्त है। इस तरह की साड़ी में महिलाओं का ग्रेसफुल और रॉयल लुक आता है। भीड़भाड़ में भी जब आप बनारसी साड़ी पहन कर निकलेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर टिक जाएंगी। बनारसी साड़ी बाजार में 3000 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा सिल्क की साड़ियां भी महिलाओं को अधिक प्रभावशाली लुक देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 these four types of sarees are in trend
दिवाली 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

ऑर्गेंजा साड़ी

इन दिनों ऑर्गेंजा साड़ी सबसे अधिक ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों तक को ओर्गेंजा साड़ी में अदाएं दिखाते देखा जा चुका है। कई अभिनेत्रियों की तो ऑर्गेंजा साड़ी पहली पसंद बन गयी है। उन्हें अकसर इस फैब्रिक की साड़ी में देखा जा चुका है। ऑर्गेंजा साड़ी में आपका लुक स्टाइलिश दिखने के साथ ही ग्लैमरस भी दिखता है। बाजार में ऑर्गेंजा साड़ी की कीमत ढेड़ हजार से शुरू हो जाती है।   

विज्ञापन
diwali 2021 these four types of sarees are in trend
दिवाली 2021 साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

सिक्विन साड़ी

साड़ी पार्टी से लेकर त्योहारों तक के लिए सिक्विन साड़ी परफेक्ट लुक देती है। अगर आप दिवाली पर सिक्विन साड़ी कैरी करती हैं तो दीपों के पर्व में एक जगमगाहट आपकी इस साड़ी से भी मिलेगी। 
इन दिनों सीक्विन्स साड़ी भी सबसे अधिक ट्रेंड में हैं। बाजार में आपको सिक्विन साड़ी 2000 रुपये में मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed