फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली में अपनाएं ये पांच फैशन टिप्स, त्योहार के मौके पर मिलेगा बहुत खूबसूरत लुक

Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Festival Fashion Tips For Deepawali Best Festive Look Photos
दिवाली फैशन टिप्स - फोटो : instagram/madhuridixitnene

Diwali 2022 Fashion Tips: दिवाली की तैयारियां जारी हैं। इस साल 23 अक्तूबर 2022 को धनतेरस है और 24 अक्तूबर को दिवाली है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाएगा। त्योहार के मौके पर हर कोई स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहता है। पूजा के लिए और परिवार के साथ मिलकर यादगार पर्व मनाने के लिए लोग अपने नए व फैशनेबल कपड़े पहनकर अच्छे से तैयार होते हैं। लोग त्योहार के मौके पर अन्य दिनों से अलग और अधिक आकर्षक दिखना चाहते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अधिक स्टाइलिश लुक हासिल कर सकते हैं। त्योहार पर खास लुक के लिए परिधान के रंग से लेकर उनके स्टाइल और डिजाइन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही स्किन केयर, मेकअप, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल भी आपके परिधान के अनुरूप होने पर परफेक्ट लुक मिल सकता है। दिवाली के मौके पर पारंपरिक एथनिक कपड़ों के जरिए खुद को स्टाइल कर सकते हैं। दिवाली में परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनाएं ये पांच आसान फैशन टिप्स।

Diwali 2022 Festival Fashion Tips For Deepawali Best Festive Look Photos
दिवाली के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : इंस्टाग्राम

आउटफिट का चयन

त्योहार पर आकर्षक दिखने के लिए मौके के अनुरूप कपड़ों का चयन करें। भारतीय त्योहारों में पूजा पाठ होता है। ऐसे मौके पर भारतीय पारंपरिक परिधान का चयन कर सकते हैं। दिवाली पर साड़ी बहुत ही सुंदर लुक देगी लेकिन अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं, तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट को अपना सकते हैं। यह आपको पारंपरिक लुक के साथ माॅर्डन टच भी देंगे।

Diwali 2022 Festival Fashion Tips For Deepawali Best Festive Look Photos
दिवाली के लिए कपड़ों के रंग का चयन - फोटो : instagram

कपड़ों के रंग का चयन

परिधान के साथ ही मौके के अनुरूप कपड़ों के रंग का चयन भी करें। दिवाली के मौके पर पीले, लाल, नारंगी रंग के कपड़े बहुत ही आकर्षक दिखेंगे। ये सभी रंग पूजा पाठ में शुभ भी माने जाते हैं। लड़के भी त्योहार पर रंग के आधार पर शर्ट या कुर्ता कैरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Festival Fashion Tips For Deepawali Best Festive Look Photos
त्योहार की हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

त्योहार की खास हेयर स्टाइल

दिवाली पर रोज से अलग दिखना चाहते हैं तो अपने हेयर स्टाइल पर भी खास ध्यान दें। साधारण से आउटफिट को अच्छी हेयर स्टाइल अपनाकर आकर्षक बना सकते हैं। लड़के भी अपनी हेयर स्टाइल में कुछ बदलाव करके त्योहार पर अलग दिख सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2022 Festival Fashion Tips For Deepawali Best Festive Look Photos
त्योहार पर ज्वेलरी - फोटो : Istock

एक्सेसरीज और ज्वेलरी

लड़के और लड़कियां दिवाली के मौके पर सुंदर आउटफिट के साथ ही ज्वेलरी या एक्सेसरीज से अपने लुक को पूजा कर सकते हैं। महिलाएं अपने कपड़ों को कॉम्प्लीमेंट करती ज्वेलरी को लुक में शामिल करें। हैवी या लाइटवेट ज्वेलरी पहनें। फुटवियर का चयन भी कपड़ो और मौके के मुताबिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed