फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना करें शादी में इन चीजों को पहनने की गलती, पूरे लुक का हो जाएगा कबाड़ा

Mon, 19 Oct 2020 05:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 19 Oct 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
dresses that never wear in wedding function it should affect your look
bride - फोटो : instagram

शादी किसी की भी हो इस खास मौके पर तैयार होना हर लड़की को पसंद होता है। सजधज कर तैयार होना जिससे कि वो सबसे अलग दिखे। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि शादी में सबसे अलग दिखने की चाह में कई लड़कियां फैशन व्लंडर का शिकार हो जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से तैयार होना जानती हों। वैसे तो साड़ी या लहंगा इन मौकों पर जबरदस्त लगता है। लेकिन जरूरी नहीं कि भारी-भरकम लहंगा या साड़ी ही पहनी जाए। आप किसी नए ट्रेंड को भी ट्विस्ट एंड टर्न करके पहन सकती है। लेकिन इन बात का ध्यान रखना होगा कि नया लुक आपको कॉम्पलिमेंट करे। तो चलिए जानें कि शादी के मौके पर किन चीजों को पहनने से बचना चाहिए।

dresses that never wear in wedding function it should affect your look
katrina kaif black floral lahenga - फोटो : instagram
बहुत अधिक काला या सफेद

शादी के मौके पर एक कलर में जैसे काले रंग में तैयार होना अलग लुक बेशक देगा। लेकिन सिर से पांव तक एक की कलर में नजर आना लुक को बिगाड़ सकता है। कलर की एकरसता को कम करने के लिए किसी ब्राइट से कलर के साथ मैच करें। वहीं अगर आपके आउटफिट का कलर एक है तो ज्वैलरी या फुटवियर से इसे अलग कर सकती हैं। 

dresses that never wear in wedding function it should affect your look
denim dress - फोटो : social media
डेनिम को कहें 'नो'

कैजुअल लुक में वैसे तो डेनिम लुक काफी जबरदस्त लगता है। लेकिन वेडिंग फंक्शन में इसे स्किप करने में ही भलाई है। इन मौकों पर एथिनिक या इंडो-वेस्टर्न लुक ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dresses that never wear in wedding function it should affect your look
bride - फोटो : instagram
हेडबैंड या टियारा

आजकल हैडबैंड या टियारा फैशन में है। साथ ही ये लड़कियों के ऊपर काफी खूबसूरत भी लगते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें शादी में पहनने का मन बना रही हैं तो ये लुक को बिगाड़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे की वेडिंग में शामिल हो रही हैं तो हेडबैंड या टियारा ओवर लग सकता है। इसलिए हेयर एक्सेसरीज या फिर क्लिप के सहारे से बालों को ट्रेंडी लुक देने में ही भलाई है। 

विज्ञापन
dresses that never wear in wedding function it should affect your look
bride - फोटो : instagram
ज्वैलरी का ख्याल
अगर आपकी खुद की शादी ना होकर दूसरे की शादी में शरीक होने पहुंची है तो भलाई इसी में है कि थोड़ी हल्की ज्वैलरी को पहने। क्योंकि ज्यादा हैवी ज्वैलरी में आप खुद दुल्हन लगेंगी और दूसरे आपका मजाक बना सकते हैं। वैसे ज्वैलरी को सही तरीके से बैलेंस करके पहनने पर ये खूबसूरत लुक दे सकता है। जैसे अगर आपका आउटफिट काफी हैवी एंब्रायडरी वाला है तो फिर इसके साथ सिंपल ज्वैलरी जंचेगी। लेकिन अगर आपने कोई बेहद सिंपल ड्रेस पहना है तो इसके साथ हैवी ईयररिंग्स या फिर केवल नेकपीस जंचेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed