क्या आपकी लंबाई 5.2 फिट या फिर इससे कम है? अगर हां तो आप भी जरूर कुर्ते पहनते समय काफी दुविधा की स्थिति में रहती होंगी। जिससे कि लंबाई कम ना नजर आए। अगर ऐसा है तो हम लेकर आए हैं कुछ ऐसी टिप्स जिसे कुर्ते को खरीदते समय जरूर याद रखें। इन टिप्स की मदद से बेशक आप लंबी नजर आएंगी।
लंबाई है कम तो कुर्ता पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान, दिखेंगी लंबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलाजो का ट्रेंड पिछले दो से तीन सालों से बहुत ज्यादा चल रहा है। लेकिन अगर आप अभी तक पलाजो पहनने के बारे में सोच ही रहीं हैं क्योंकि आपकी लंबाई कम है। तो इसका भी उपाय है। पलाजो का चुनाव करते समय खुद के लिए कम घेर वाला पलाजो या फिर जिसमें नीचे ओर चौड़ाई कम हो। उसे ही चुनें। क्योंकि बेहद ज्यादा चौड़े और फ्लेयर वाले पलाजो आपकी लंबाई को कम दिखाएंगे और आप लेटेस्ट ट्रेंड के साथ जरा भी अच्छी नहीं दिखेंगी।
अगर आपकी लंबाई कम है और आप चाहती हैं कि थोड़ा सा लंबाई मेरी भी दिखे। तो हमेशा एक रंग के कपड़ों का चुनाव करें। मोनोक्रोम लुक से बॉडी लंबी दिखती है। दो रंग के कपड़ों की वजह से आपकी लंबाई और कम दिख सकती है। इसलिए हमेशा ऐसे कुर्ते और बॉटमवियर का चुनाव करें जो एक रंग के हो।
आजकल कुर्ते के साथ लांग स्कर्ट का ट्रेंड भी है। छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए ये ड्रेस बेस्ट है। कम घेर वाली या स्ट्रेट लुक की स्कर्ट और कुर्ते को पहनकर आप बेशक लंबी दिख सकती है। बस इसे पहनते समय फैब्रिक से लेकर प्रिंट का चुनाव सही रखें।
आकर्षक लुक पाने के लिए सही प्रिंट का चुनाव करना जरूरी है। कपड़े पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर लंबाई कम है तो बहुत बड़े प्रिंट के कुर्ते ना पहने। ये आपको मोटा और छोटा दिखाते हैं इसलिए हमेशा छोटे प्रिंट का चयन करें। जो देखने में खूबसूरत लगें और पहनने पर भी।