फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Gupta: ईशा गुप्ता के इस लुक ने फैंस को किया इंप्रेस, सिजलिंग तस्वीरों से नजरें हटाना है मुश्किल

Sun, 10 Apr 2022 03:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 10 Apr 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
esha gupta halter neck leather gown looks classy and sizzling perfect for party evening
esha gupta - फोटो : instagram

ईशा गुप्ता अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक की तस्वीरे साझा करती हैं। जिसे उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। फिल्मों से ज्यादा ईशा अपने मॉडलिंग और स्टाइलिश लुक की वजह से फैंस को पसंद आती हैं। अभी हाल ही में ईशा ने अपने सिजलिंग फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है। 

esha gupta halter neck leather gown looks classy and sizzling perfect for party evening
esha gupta - फोटो : instagram

ईशा अक्सर ही अपने बोल्ड जिम लुक से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। वहीं इस किलर लुक में वो कहर ढाती दिख रही हैं। ईशा ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए ब्लैक कलर के लेदर गाउन का चुनाव किया है। जिसे पहन वो अवॉर्ड फंक्शन के लिए रेडी हुई थीं। इस हॉल्टर नेक शाइनी ब्लैक गाउन को लग्जरी बुटिक Tarik Ediz in Bursa से लिया गया है। जिसमे लंबी टेल जोड़ी गई है। 

esha gupta halter neck leather gown looks classy and sizzling perfect for party evening
esha gupta - फोटो : instagram

वहीं इस सुपर स्टाइलिश गाउन के बैक पर पारदर्शी फैब्रिक जोड़ा गया है। जिस पर खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन की एंब्रायडरी की गई है। वहीं इस शाइनी हॉल्टर नेक डिजाइन के गाउन के साथ ईशा ने स्लीक टॉप चोटी बना रखी है। जो उन्हें हॉट लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो बड़े ही खूबसूरती से राउंड शेप के ब्लैक एंड व्हाइट स्टड ईयरिंग्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
esha gupta halter neck leather gown looks classy and sizzling perfect for party evening
esha gupta - फोटो : instagram

जबकि रोजी ब्लश्ड और हाई लाइटेड चिक्स के साथ मस्कारे की डबल कोट से आंखों को खूबसूरत बनाया गया है। वहीं ब्लैक आईलाइनर और पिंक आईशैडो के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। आईब्रो को वेल डिफाइन किया गया है जो कि ईशा के फीचर्स को उभारने के लिए काफी दिख रहा है। 

विज्ञापन
esha gupta halter neck leather gown looks classy and sizzling perfect for party evening
Esha Gupta

ईशा गुप्ता का ये लुक काफी स्टाइलिश और परफेक्ट है। वहीं बात करें आउटफिट को तो ईवनिंग पार्टी के लिए उनका ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है और फैशन इंस्पिरेशन देने के लिए काफी है। ईशा ने इस सुपर सिजलिंग लुक में बेहद क्लासी और एलिगेंट पोज दिए हैं। जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed