फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में 'ब्रा' पहनकर सोती हैं तो जान लें, हो सकता है सेहत को नुकसान

Wed, 15 Jul 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
every woman must know to why removing bra before sleeping at night is important
bra

रात में ब्रा पहनकर सोने के बारे में हर महिला का अलग विचार होता है। कुछ महिलाओं को इसे पहनकर सोने में असहज महसूस होता है। जिसकी वजह से वे इसे उतारकर सोने में ही आराम महसूस करती हैं। जबकि कुछ महिलाओं को लगता है कि अगर वो ब्रा उतारकर सोएंगी तो उनके ब्रेस्ट पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं कुछ महिलाओं का मानना है कि ब्रा पहनकर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। हर किसी का इस बारे में अलग विचार है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानें कि आखिर क्यों रात में ब्रा पहनकर सोना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। साथ ही किन लोगों को ब्रा पहनकर सोना चाहिए।


 
every woman must know to why removing bra before sleeping at night is important
sleep

मार्केट में आजकल ब्रा की बहुत सारी वैराइटी आती हैं। जिसमें पैडेड ब्रा से लेकर अंडरवायर ब्रा तक शामिल हैं। इन ब्रा को लगातार कई घंटे तक पहनना सेहत के लिए ठीक नही है। फिर रात को सोते समय तो अंडरवायर ब्रा कतई नहीं पहननी चाहिए। इस तरह की ब्रा में लगे वायर ब्रेस्ट के आसपास के हिस्से की मसल्स को दबाकर रखते हैं। जिसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। 


 
every woman must know to why removing bra before sleeping at night is important

ब्रा हमेशा सही फिटिंग की पहनने की सलाह दी जाती है। जिसकी वजह से ये बिल्कुल शरीर से चिपकी हुई होती है। लगातार लंबे समय तक इसे पहने रहने से डिस्कलरेशन, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से इसे रात के वक्त उतारकर ही सोना चाहिए। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं। उन्हें रात को ब्रा पहनकर ही सोना चाहिए। जिससे कि उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़े। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप रात को ब्रा पहनकर सो रही हैं तो वो हल्की और ढीली हो। ऐसी ब्रा जो ब्रेस्ट के आसपास कसाव लिए न हो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
every woman must know to why removing bra before sleeping at night is important

रात को ब्रा पहनकर सोने के मामले में कई सारे एक्सपर्ट्स की राय अलग-अलग है। कई सारी रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि ब्रा पहनकर सोने से इंफेक्शन का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लंबे समय तक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट ठीक से सांस नहीं ले पाता है। जिसकी वजह से वहां के आसपास की त्वचा में नमी हो जाती है। जिसमें आसानी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। 



 
विज्ञापन
every woman must know to why removing bra before sleeping at night is important

वैसे तो ब्रा पहनने का कारण है कि शरीर शेप में रहे लेकिन अगर आप ब्रा को 24 घंटा पहने रहेंगी तो इससे बॉडी शेप के बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए रात को सोने से पहले ब्रा पहनना ठीक है या नहीं इस बारे में सटीक जानकारी होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed