Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
fashion faceoff shanaya kapoor mouni roy wears green thigh high slit dress look sizzling
{"_id":"6239b8cae3781c757030975a","slug":"fashion-faceoff-shanaya-kapoor-mouni-roy-wears-green-thigh-high-slit-dress-look-sizzling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Faceoff: ग्रीन ड्रेस में शनाया कपूर और मौनी रॉय ने दिखाई अदाएं, देखें किसका लुक है जबरदस्त","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Faceoff: ग्रीन ड्रेस में शनाया कपूर और मौनी रॉय ने दिखाई अदाएं, देखें किसका लुक है जबरदस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shanaya kapoor,mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीटाउन हसीनाएं हो या फिर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस इन सबका स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर देता है। ऐसे में जब ये एक्ट्रेस एक जैसे लुक में नजर आती हैं तो सुर्खियों में आ ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब मौनी रॉय और स्टार किड शनाया कपूर एक जैसे कपड़ों में नजर आईं। वैसे तो शनाया कपूर और मौनी रॉय दोनों ही बोल्ड लुक्स में नजर आती हैं। साथ ही इनके लुक के फैंस दीवाने रहते हैं। ऐसे में इस थाई हाई स्लिट ड्रेस में इन हसीनाओं का ग्लैमरस लुक देखने को मिला।
2 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
शनाया कपूर अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस पसंद करते हैं। इस बार भी शनाया ने ग्रीन कलर के आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की है। रेलिंग के सहारे खड़े होकर पोज दे रहीं शनाया ने हरे रंग का गाउन पहन रखा है। जिसकी थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस गाउन की प्लजिंग नेकलाइन और नूडल स्ट्राईप ग्लैमर बढ़ाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
शनाया ने इस लुक को सिंपल वेवी हेयर के साथ ही ग्लिटरी मेकअप के साथ पूरा किया है। वहीं पिंक लिप्स और बोल्ड पोज फैंस को क्रेजी बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देसी और बोल्ड लुक्स में नजर आने वाली मौनी रॉय ने बिकिनी की तस्वीरों के साथ ही ग्रीन रंग की ड्रेस में तस्वीरें साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
समंदर के किनारे पोज दे रहीं मौनी ने भी थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। जिसकी प्लजिंग स्केवअर शेप नेकलाइन और नूडल स्ट्राईप इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। मौनी ने इस ड्रेस के साथ स्ट्रैपी हील्स को मैच किया है। वहीं खुले बालों में मौनी का लुक हमेशा की तरह ही सिजलिंग दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy, shanaya kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि मौनी रॉय और शनाया कपूर की ये मिडी ड्रेस फैशन लेबल जारा के कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत भी बेहद कम है। 3,999 रुपये कीमत की इस ड्रेस को मौनी ने गोल्डन हूप्स के साथ मैच किया है। जबकि शनाया कपूर ने इस आउटफिट के साथ किसी भी एक्सेसरीज को मैच नही किया है। बस गोल्डन फ्लैट्स के साथ पेयर किया है। इन दोनों हसीऩाओं की तस्वीरें देख खुद ही तय करें किसका लुक है जबरदस्त।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।