फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी की शादी में सिर से पैर तक ऐश्वर्या ने दीपिका को किया फॉलो, यूजर्स बोले- कॉपी कैट कहीं की

Thu, 13 Dec 2018 01:35 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan copied an entire look from Deepika Padukone
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हो चुकी है। मुंबई स्थित अंबानी हाउस एंटीलिया में हुई इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर दुनियाभर की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस भव्य शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें हर कोई जबरदस्त लुक में नजर आया। इस खास मौके में ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक और बेटी अराध्या के साथ पहुंची।
Aishwarya Rai Bachchan copied an entire look from Deepika Padukone
ISHA AMBANI WEDDING
इस दौरान ऐश्वर्या ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, अभिषेक बच्चन ने काले रंग का कोट-पैंट कैरी किया है जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए नजर आईं।
Aishwarya Rai Bachchan copied an entire look from Deepika Padukone
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने गले में भारी हार कैरी किया हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बन बना रखा है। लाल कलर की लिपस्टिक उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। बता दें, ऐश्वर्या की यह साड़ी सब्यासाची के कलेक्शन में से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan copied an entire look from Deepika Padukone
deepika padukone look - फोटो : instagram
ऐश्वर्या जैसी हू-ब-हू साड़ी दीपिका पादुकोण भी पहले पहन चुकी हैं, जिसमें दीपिका का लुक भी जबरदस्त आ रहा था। दीपिका ने भी अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए चोकर नेकपीस और बन बनाया था।
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan copied an entire look from Deepika Padukone
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर हर तरफ ऐश्वर्या को दीपिका के लुक का कॉपी बताया जा रहा है। लोग दोनों के इस सेम लुक की तुलना कर रहे हैं। कुछ लोग ऐश्वर्या को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग उन्हें कॉपी कैट बोल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed