फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल, ब्वॉयफ्रेंड निक को भी अपने रंग में रंगा

Thu, 28 Jun 2018 03:06 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Mehendi ceremony Priyanka and Nick spotted in matching outfit
shloka mehta
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ 30 जून को है। इस ग्रैंड फंक्शन से पहले श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
Akash Ambani and Shloka Mehta Mehendi ceremony Priyanka and Nick spotted in matching outfit
shloka mehta
सगाई के फंक्शन के पहले ही मेहंदी सेरेमनी में श्लोका ने नीले और क्रीम रंग का लहंगा पहना हुआ था। यह लहंगा डिजानइर अनामिका खन्ना ने खास श्लोका के लिए डिजाइन किया है। इसके साथ ही श्लोका ने डायमंड इयरिंग्स पहने हुए थे। जहां एक ओर इस लहंगे में श्लोका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं तो वहीं दूल्हे राजा आकाश अंबानी भी खूब जंच रहे थे। आकाश ने क्रीम रंग का कुर्ता पहना हुआ था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
Akash Ambani and Shloka Mehta Mehendi ceremony Priyanka and Nick spotted in matching outfit
priyanka chopra
अंबानी परिवार की बहू बनने जा रही श्लोका हीरा व्यापार करने वाली कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। इससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका गोवा में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर चुके हैं जहां पर पूरा अंबानी परिवार कैजुअल लुक में नजर आया था। अंबानी परिवार की बहू से मिलने के लिए बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं, हालांकि सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर जाकर टिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Mehendi ceremony Priyanka and Nick spotted in matching outfit
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका इन दिनों निक के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका ने फेमस डिजाइनर एमी पटेल की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी। तो वहीं निक भी प्रियंका के रंग में रंगे नजर आए। प्रियंका से मैच करते हुए निक ने भी सफेद रंग का कुर्ते-पायजा पहना हुआ था। बाकी लोगों की बात करें तो ईशा अंबानी भी अपनी होने वाली भाभी श्लोका से कुछ कम सुंदर नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन
Akash Ambani and Shloka Mehta Mehendi ceremony Priyanka and Nick spotted in matching outfit
esha ambani
मेहंदी फंक्शन की वायरल तस्वीरों में ईशा ने गुलाबी रंग के साथ हल्का क्रीम रंग का लहंगा पहना हुआ था। आपको बता दें, ईशा अंबानी की भी शादी तय है। ईशा इस साल के आखिर तक पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed