मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट स्टाइल के मामले में एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर राधिका की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि राधिका की ये तस्वीरें St. Moritz में हुए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग बैश की हैं। राधिका की उस समय कोई तस्वीरें सामने नहीं आई थी, लेकिन अब आप देख सकते हैं कि प्री-वेडिंग बैश में उनका लुक कैसा था।
आकाश अंबानी की पार्टी में ऐसा था छोटे भाई अनंत की गर्लफ्रेंड का लुक, नई तस्वीरें आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में राधिका ने ब्लू वन शोल्डर थाई स्लिट गाउन पहना है। राधिका के इस गाउन की रफल्ड स्लीव्स और रॉयल ब्लू बेल्ट उनके लुक को शानदार बना रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने लाइट मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिप्सटिक लगा रखी है।
A post shared by Loveleen Ramchandani (@loveleen_ramchandani) on
बात करें ज्वैलरी की तो राधिका ने कानों में एमराल्ड ग्रीन कलर के इयरिंग्स पहने हैं और हेयरस्टाइल में मैसी पोनीटेल कर रखी है। राधिका का ओवरऑल लुक बेहद प्यारा और क्लासी लग रहा है।
A post shared by Loveleen Ramchandani (@loveleen_ramchandani) on
राधिका ने अपने इस ड्रेस को ब्लैक हील्स के साथ टीमअप किया है। राधिका की ये तस्वीरें उनकी मेकअप आर्टिस्ट लवलीन शेयर की हैं। बता दें, राधिका Encore हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
राधिका अंबानी परिवार के अमूमन फंक्शन में परिवार के साथ-साथ नजर आती हैं। ईशा अंबानी से लेकर आकाश अंबानी की शादी में राधिका को मुकेश और नीता अंबानी के साथ खास बॉन्ड शेयर करते देखा गया था।