फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पीकर उल्टी करने वाली वीडियो वायरल होने के बाद इस मॉडल से छिना मिस पेरू 2019 का अवॉर्ड

Wed, 03 Apr 2019 07:46 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 03 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
anyella grados miss peru 2019 stripped crown after viral video

साल 2019 में मिस पेरू का ताज पहनने वाली एनयेला ग्रादोस की एक छोटी सी गलती ने उनके सारी मेहनत और सपनों पर पानी फेर दिया। एक वायरल वीडियो ने उनके सारे सपनों को पल भर में तोड़ दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एनयेला ग्रादोस का एक वीडियों वायरल हुआ था जिसमें वे शराब पीकर उल्टियां करती हुई दिखाई दे रहीं थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बुधवार को एनयेला ग्रादोस से मिस पेरू 2019 का खिताब वापस ले लिया गया। 

anyella grados miss peru 2019 stripped crown after viral video

दरअसल, 20 वर्षीया एनयेला ग्रादोस नॉर्दन पेरू के एक नाइटक्लब से पार्टी करके बाहर निकलीं और अपने होटल के कमरे में पहुंची। इसके बाद वह बेड पर लेट गईं। बेड पर लेटने के बाद एनयेला ग्रादोस ने उल्टियां करना शुरू कर दिया। 

anyella grados miss peru 2019 stripped crown after viral video

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को मिस टीन पेरू 2018 कैमिला कनिकूबा ने रिकॉर्ड किया था। एनयेला का ये फुटेज देखकर उनके फैंस बेहद नाराज हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर कैमिला कनिकूबा ने बताया कि उनका इस फुटेज को वायरल करने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन उनसे ये वीडियो गलती से शेयर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anyella grados miss peru 2019 stripped crown after viral video

वहीं एनयेला ने दावा किया है कि वे अपनी मंजूरी के बिना वीडियो रिकॉर्ड करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। 

विज्ञापन
anyella grados miss peru 2019 stripped crown after viral video

अब एनयेला का मिस यूनिवर्स टाइटल प्रतियोगिता में पार्टिसेपेट करने का मौका नहीं मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed