फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में फिर एक साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका, बोल्ड लुक में पहुंची जाह्नवी और खुशी

Tue, 25 Dec 2018 04:04 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 25 Dec 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora attend Anil Kapoor birthday bash
anil kapoor birthday bash - फोटो : instagram
बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।  अनिल का ये 62 वां जन्मदिन था, हालांकि उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। उनके जन्मदिन की पार्टी में सोनम, जाह्नवी, खुशी, अर्जुन कपूर सहित पूरा कपूर खानदान पहुंचा था।
Arjun Kapoor Malaika Arora attend Anil Kapoor birthday bash
anil kapoor birthday bash - फोटो : instagram
बर्थडे पार्टी में जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। वैसे तो दोनों इस पार्टी में अलग-अलग पहुंचे, लेकिन मलाइका के इस पार्टी में पहुंचने से एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। इस दौरान अर्जुन कैजुअल अवतार में नजर आए, वहीं मलाइका ने शिमरी पैंट सूट में नजर आईं।
Arjun Kapoor Malaika Arora attend Anil Kapoor birthday bash
anil kapoor birthday bash - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस में खुशी कपूर यहां सबका ध्यान आकर्षित करती नज़र आईं, वहीं शनाया की ड्रेस और लुक ने सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी। शनाया का यह खूबसूरत ड्रेस Janashia कलेक्शन में से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora attend Anil Kapoor birthday bash
anil kapoor birthday bash - फोटो : instagram
जाह्नवी ने इस दौरान ग्रीन ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी ये खूबसूरत ड्रेस Prabal Gurung ने डिजाइन की है। अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने बालों को कर्ल कर रखा था और साथ में न्यूड मेकअप किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स पहन रखी थी।
विज्ञापन
Arjun Kapoor Malaika Arora attend Anil Kapoor birthday bash
sonam kapoor - फोटो : instagram
पापा का बर्थडे मनाने के लिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा लंदन से इंडिया पहुंचे। इस दौरान सोनम ने ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहन रखी थी तो वहीं आनंद ने नेवी ब्लू कलर का कैजुअल ड्रेस पहन रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed