हाल ही में फ्रांस के कोर्सिका में बवाल होने के बाद महापौर ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर बैन लगा दिया है। दरअसल एक मुस्लिम महिला समुद्र में बुर्किनी पहनकर नहा रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और झड़प हो गई। ये झड़प हिंसा में बदल गई और इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए। आइए आपको बताते हैं आखिर ये बुर्किनी क्या चीज है। क्यों इस पर समय-समय पर बवाल होता रहता है।
मुस्लिम महिलाओं के लिए क्यों आफत बनी बुर्किनी, आखिर क्या है ये, जानें...
‘बुर्किनी’ एक तरह का स्विम सूट है। इससे शरीर पूरी तरह से ढक जाता है। ये खासतौर से उन मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाया गया था जो समुद्र में बिकिनी जैसे कपड़े नहीं पहन पाती हैं। बुर्का और बिकिनी को मिलाकर इस कॉस्ट्यूम का नाम बुर्किनी रखा गया।
मुस्लिम महिलाओं के लिए क्यों आफत बनी बुर्किनी, आखिर क्या है ये, जानें...
अहेदा जेनेटी नाम की एक मुस्लिम फैशन डिजाइनर ने बुर्किनी डिजाइन की थी। अहेदा जानती थीं कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में स्विमिंग करने में परेशानी होती है। इसलिए अहेदा ने बुर्का और बिकिनी को मिलाकर बुर्किनी डिजाइन की। ये हमेशा से नेताओं के लिए राजनीतिक मुद्दा बनी रही है।
मुस्लिम महिलाओं के लिए क्यों आफत बनी बुर्किनी, आखिर क्या है ये, जानें...
बुर्किनी पहनने के बाद महिला सिर से लेकर पैर तक ढक जाती हैं। सिर्फ उसका चेहरा खुला रहता है। 2009 में फ्रांस में एक महिला ने सबसे पहले बुर्किनी पहनी थी। वह बुर्किनी पहनकर समुद्र पर गईं और चर्चा में आ गईं। इसके बाद इस मुस्लिम परिधान पर काफी बवाल मचा था।
जबसे महिलाओं ने बुर्किनी पहनना शुरू किया है तबसे ही इस पर बवाल होता रहा है। इस परिधान पर नेता काफी राजनीति भी करते आए हैं। बुर्किनी स्पेन, पुर्तगाल, ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका में बैन है।