{"_id":"5cd91db0bdec2207814887b3","slug":"caanes-flashback-aishwarya-rai-red-carpet-looks-through-the-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 बार Cannes के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकीं ऐश्वर्या, सिर्फ 5 बार लूटी लाइमलाइट बाकी साल हुईं ट्रोल","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
17 बार Cannes के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकीं ऐश्वर्या, सिर्फ 5 बार लूटी लाइमलाइट बाकी साल हुईं ट्रोल
मोना नारंग, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 13 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 19
aishwarya rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 शुरू होने वाला है। 14 मई से लेकर 25 मई तक चलने वाले इस ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर कई टीवी एक्ट्रेस शामिल होंगी। फैंस को दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर कंगना रनौत के रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार है। पिछले 17 सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने अलग-अलग अवतार से लोगों का दिल जीतने वाली ऐश्वर्या के बिना कांस को पूरा नहीं माना जाता। साल 2002 में ऐश पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल के मंच तक पहुंची थीं। उस समय में उन्हें कांस की शान माना जाता था। आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐश के पिछले 17 सालों के कांस लुक...
2 of 19
aishwarya rai
साल 2002 में ऐश्वर्या पहली बार शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कांस पहुंची थीं। तभी से हर साल वह कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने यैलो कलर की साड़ी पहनी थी, जो नीता लुल्ला के कलेक्शन से थी। ऐश्वर्या का यह लुक लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। लोगों ने उनके लुक को किसी शादी और पार्टी का लुक बताया था।
3 of 19
aishwarya rai
साल 2003 में ऐश्वर्या एक बार फिर नीता लुल्ला के ट्रेडिशनल वियर में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं, लेकिन इस बार भी उनकी ड्रेस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐश ने हरे रंग की साड़ी कैरी की थी, जिसके लिए उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस दौरान ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला का मरून कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी टीम अप की थी। ऐश्वर्या के इस लुक को फैशन डिजास्टर कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 19
aishwarya rai
साल 2004 में ऐश एक बार फिर नीता लुल्ला के डिजाइन किए ड्रेस में पहुंचीं। ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर का डीप नेक गाउन पहना था। इस बार नीता ने उन्हें थोड़ा सेक्सी लुक देने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन
5 of 19
aishwarya rai
साल 2005 में ऐश ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। अपनी इस चौथी अपीयरेंस के लिए उन्होंने इंटरनेशनल डिजायनर गिओगिरयो अरमानी की व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस पहन रेड कारपेट पर एंट्री ली थी, जिसमें हर कोई उन्हें एक टक देखता रह गया था। इसी के साथ उन्होंने दूसरे लुक के लिए ब्लैक गाउन पहना था। उनके इस लुक ने भी सबको दीवाना बना दिया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।