हिना खान के कान रेड कारपेट लुक का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पिछले काफी दिनों से इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। आखिरकार हिना का लुक सामने आ गया और कान में उनका डेब्यू बेहद शानदार रहा। रेड कारपेट पर हिना शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आईं।
हिना खान का Cannes में धमाकेदार डेब्यू, ट्रांसपेरेंट गाउन में लूट ली सारी लाइमलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड कारपेट लुक के लिए हिना ने सिल्वर ग्लिटर गाउन कैरी किया था। हिना का यह गाउन Ziad Nakad ने डिजाइन किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए हिना ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बना रखा था, जो उनके लुक पर परफेक्ट जा रहा था।
एक्सेसरीज में हिना ने सिर्फ कानों में सिपल स्टड ईयरिंग्स पहने हुए थे, जो Azotiique by Varun Raheja के कलेक्शन से थे। ओवरऑल हिना का यह लुक काफी स्टनिंग था और फैंस भी हिना के लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं।
#Cannes2019 The picture is just not “a” picture. #GodsSign #ShiningStar @festivaldecannes
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना ने कैमरे के सामने एक से एक स्टनिंग पोज दिए। बता दें, कान में हिना अपनी शॉर्ट फिल्म ''लाइन्स" की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। इस फिल्म में वह एक स्ट्रॉन्ग महिला का किरदार निभाएंगी। उनका रोल जिम्मेदार और आत्मनिर्भर लड़की का है। इस फिल्म को हुसैन खान ने डायरेक्ट किया है।
इससे पहले हिना का एक और लुक सामने आया था जो इंटरव्यू सेशन का था। इस दौरान उन्होंने पेल पिंक कलर के पैंट सूट पहना था। उनका यह ड्रेस डिजाइनर साहिल कोचर ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लेजर कैरी किया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on