दीपिका अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार से मिलने घर गई हुई थीं। अब वो मुंबई वापस आ गई हैं। बीती रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुईं। सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर चर्चा हो रही है।
दीपिका पादुकोण की ये सिल्वर पैंट सोशल मीडिया पर छाई, फैंस ने पूछा- फॉयल पेपर पहना है क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इस लुक के लिए दीपिका ने व्हाइट टीशर्ट के साथ मैटेलिक पैंट्स कैरी कर रखी थी। उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सिल्वर हील्स के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ था। इसके अलावा फुटवियर में उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स शू पहन रखे थे।
ज्वैलरी में दीपिका ने सिल्वर डैंगलर ईयरिंग्स पहने हुए थे। हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को वेवी करके ओपन कर रखा था। दीपिका ने विंग आई लाइनर के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी है, जो उनके लुक में जान डाल रहा है।
there’s no such thing as too much bling!💥
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दीपिका के इस लुक की जमकर चर्चा हो रही है। फैंस को उनका यह लुक शानदार लगा, लेकिन कुछ लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने उन्हें कमेंट कर लिखा- पति से फैशन क्लास ले रही हो क्या? बहुत सारे फैंस ने उनकी पैंट की तुलना सिल्वर फॉयल से की।
दीपिका की यह ट्राउजर Iro ब्रांड की है। अगर आप भी दीपिका के इस बॉटम को अपनी वॉरडरोब में शामिल करना चाहते हैं तो बता दें इसकी कीमत €816 यानी कि 64,400 रुपये है।