जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी फिल्मों और सुपरहिट सीरियल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एकता कपूर एक इवेंट में स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने अपनी आने वाली दो वेब सीरीज की घोषणा की। इस दौरान एकता ग्लैमरस लुक में नजर आई, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
इवेंट में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं एकता कपूर, लोगों ने देखते ही किए भद्दे कमेंट्स
अपने इस लुक के लिए एकता ने व्हाइट कलर की ट्यूब ड्रेस पहन रखी थी। अपने इस लुक के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। एक्सेसरी में उन्होंने हाथों में ब्रेसलेट पहना था। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन हील्स टीमअप की थी।
एकता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस लुक की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर इतने भद्दे कमेंट्स आ रहे हैं कि हम उन्हें यहां लिख भी नहीं सकते।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब एकता अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई हैं। कई बार उन्हें अपने आउटफिट को लेकर इसका सामना करना पड़ा है। एकता की ये तस्वीर दीवाली पार्टी की है। एकता ने इस पार्टी में पीच रंग की लंहगा चोली पहनी हुई थी जिसे लेकर एकता बहुत असहज नजर आई थीं।
इस ड्रेस में एकता का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह ड्रेस को बार-बार एडजस्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था।
