सब्सक्राइब करें

साड़ी के साथ गजब के 'एक्सपेरिमेंट' कर तापसी पन्नू ने जीत लिए फैंस के दिल, देखें तस्वीरें

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 16 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu stylish experiment with saree during mission mangal promotions

टॉलीवुड से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली 'तापसी पन्नू'  'ब्यूटी विथ ब्रेन' के नाम से सिनेमा जगत में जानी जाती हैं। हालांकि, भले ही उनके स्टाइल की चर्चा उतनी न हो लेकिन तापसी ने बीते कुछ सालों में अपने स्टाइल में गजब के बदलाव करके ये साबित कर दिया है कि वो अपनी अलग पहचान बनाना जानती हैं। 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान अगर आपने तापसी के लुक्स पर गौर नहीं किया तो जरूर करें क्योंकि इस बीच तापसी ने साड़ी के साथ जबरदस्त प्रयोग किए हैं। 

Trending Videos
taapsee pannu stylish experiment with saree during mission mangal promotions
नेवी ब्लू और गाजरी रंग की प्रिंटेड साड़ी में तापसी भारतीय नारी का खूबसूरत उदाहरण पेश कर रही हैं। इस साड़ी में 'बैक लुक' की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दो दिन पहले तापसी ने लिखा 'काउंटडाउन बिगिंस' (गिनती की शुरूआत हो चुकी है)। साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज मैच किया। इस लुक को तापसी ने मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल बनाकर पूरा किया। बालों में लगा मोगरे का सफेद गजरा पारंपरिक अवतार में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu stylish experiment with saree during mission mangal promotions
दूसरे लुक में तापसी मल्टीकलर प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी को फैशन डिजाइनर शिवान और नरेश ने डिजाइन किया है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट देवकी भट्ट ने तापसी को इस लुक में स्टाइल किया। साड़ी के साथ स्ट्रैप ब्लाउज मैच किया गया है। इस लुक के साथ बेल्ट का भी बेहद स्टाइलिश प्रयोग किया गया है। 
taapsee pannu stylish experiment with saree during mission mangal promotions
इस लुक में तापसी धोती साड़ी में नजर आईं, जिसे लेबल निकाशा ने डिजाइन किया है। फ्लोरल प्रिंट फ्रिल ब्लाउज और पीले रंग की धोती साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में पहनाया गया है। जबरदस्त पार्टेड ब्रेड हेयरस्टाइल और मोजरी में तापसी साड़ी को अलग अंदाज में पेश कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed