Saste Kapdo Me Dikhen Stylish: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहता है, लेकिन महंगे ब्रांडेड कपड़े खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में स्ट्रीट शॉपिंग एक शानदार विकल्प बनकर सामने आती है। कम बजट में भी आप ट्रेंडी, कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट्स पा सकते हैं, बस जरूरत है सही सिलेक्शन और थोड़ी समझदारी की।
Street Shopping Fashion: कम बजट में दिखें स्टाइलिश! स्ट्रीट शॉपिंग से अपनाएं गर्मियों में आरामदायक लुक
Budget Outfits Ideas: कम बजट में स्टाइलिश समर लुक कैसे बनाएं? इसके लिए हल्के और आरामदायक फैब्रिक चुनें। न्यूट्रल और पेस्टल कलर अपनाएं। एक्सेसरीज से लुक को अपग्रेड करें। स्ट्रीट मार्केट से ट्रेंडी पीस खरीदें । साथ ही मिक्स एंड मैच करें।
सही फैब्रिक चुनें
गर्मी में सबसे जरूरी है सही फैब्रिक चुनना। कॉटन, लिनेन और रेयॉन जैसे हल्के और सांस लेने योग्य कपड़े आपको सहज रखते हैं। स्ट्रीट शॉपिंग में आपको ऐसे फैब्रिक बहुत सस्ते में मिल जाते हैं। सिंथेटिक कपड़ों से बचें क्योंकि वे पसीना बढ़ाते हैं और असहज महसूस कराते हैं।
Best Fabrics In Summer Season: 5 ऐसे फैब्रिक जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
रंग और प्रिंट्स को समझें
गर्मियों के मौसम में हल्के रंग जैसे सफेद, पेस्टल ब्लू, गुलाबी और पीले रंग बहुत अच्छे लगते हैं। स्ट्रीट मार्केट में आपको फ्लोरल प्रिंट, टाई-डाई और ओवरसाइज्ड टी-शर्ट्स जैसे ट्रेंड्स आसानी से मिल जाएंगे। सही कलर कॉम्बिनेशन आपके लुक को इंस्टेंट अपग्रेड दे सकता है।
Cool Colors For Summer: ये 5 रंग पहनते ही दूर होगी गर्मी, स्टाइल और कूल लुक भी मिलेगा
स्ट्रीट शाॅपिंग हैक्स
स्ट्रीट शॉपिंग करते समय मोल-भाव करना जरूरी है। हमेशा गुणवत्ता चेक करें और अगर संभव हो तो ट्रायल जरूर लें। एक साथ कई चीजें खरीदने पर आपको बेहतर डील मिल सकती है। सुबह या सप्ताह के मध्य में खरीदारी करने से भीड़ भी कम मिलती है और बेहतर विकल्प मिल जाते हैं।
समझदारी से एक्सेसरीज का उपयोग
कम बजट में एक्सेसरीज आपके लुक को पूरी तरह बदल सकती हैं। सनग्लासेस, स्लिंग बैग, चेन, ब्रेसलेट और कैप जैसे आइटम्स स्ट्रीट मार्केट में बेहद सस्ते मिलते हैं। सही एक्सेसरी आपके सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश बना देती है।
