फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाहिए डिजाइनर चूड़ा तो दिल्ली के इन बाजार में जरूर जाइए, सस्ते में होगी खरीदारी

Mon, 01 Apr 2019 07:28 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 01 Apr 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
famous markets of bangles in delhi chandani chowk lajpat nagar rajaori garden

चूड़ियां हर उस लड़की को पसंद होती हैं जिन्हें सजना-संवरना अच्छा लगता है। अलग-अलग रंग व डिजाइन की ये चूड़ियां या चूड़ा आजकल फैशन में है। शादी-विवाह में दूल्हन के लिए अलग-अलग तरह का चूड़ा तैयार किया जाता है और पिछले साल हुए सेलिब्रिटीज की शादी के दौरान उनके द्वारा पहना गया एक-एक चीज आजकल लड़कियां अपनी शादी में पहनना चाहती हैं। चाहे वो लहंगा हो या फिर चूड़ा। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली के कौन-कौन से मार्केट में आप बेहतरीन डिजाइन वाले चूड़ा खरीद सकते हैं। 

famous markets of bangles in delhi chandani chowk lajpat nagar rajaori garden

करोल बाग
वेडिंग शॉपिंग के लिए लड़कियों व महिलाओं का सबसे पसंदीदा जगह है करोल बाग मार्केट। इस मार्केट में आपको शादी से जुड़ा सारा सामान मिलेगा। इस मार्केट में आपको एक ही सामान के कई सारी वैरायटी मिल जाएंगी। ब्राइडल ज्वैलरी के साथ-साथ बॉलीवुड स्टाइल का लहंगा अगर आपको चाहिए तो आप यहां से निराश नहीं लौट सकती और जब बात चूड़े की हो तो यहां आपको एक बार जरूर आना चाहिए। 

famous markets of bangles in delhi chandani chowk lajpat nagar rajaori garden

लाजपत नगर
साउथ दिल्ली में मौजूद लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के पॉश मार्केट में शामिल है। आप यहां पर अपने लिए बेहतरीन वेडिंग शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको चूड़ियों की ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। इसके अलावा अगर आपको ब्राइडल चूड़ा खरीदना है तो यहां कई सारी मशहूर दुकानें हैं जहां आप ब्राइडल चूड़ा की ढेर सारी वैरायटी देख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
famous markets of bangles in delhi chandani chowk lajpat nagar rajaori garden

चांदनी चौक
दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है चांदनी चौक मार्केट्स। इस मार्केट में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी शहरों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां आपको अधिकांश डिजाइनर ड्रेसों की कॉपी मिल सकती है। फिर चाहे वो लहंगा हो या चूड़ा। इस बाजार में आपको सस्ता सामान मिल सकता है। 

विज्ञापन
famous markets of bangles in delhi chandani chowk lajpat nagar rajaori garden

रजौरी मार्केट
अगर आपको पंजाबी स्टाइल के चूड़े पसंद हैं तो इस मार्केट में खरीदारी करने जरूर आइए। यहां आपको डिजाइनर और स्टाइलिश चुड़े मिलेंगे। यहां आप अपने चूड़े को कस्टमाइज भी करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed