फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परफेक्ट है लेडी गागा के ड्रेस और बालों का कॉम्बिनेशन, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में दिखा फिर वही अंदाज

Mon, 07 Jan 2019 03:15 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Golden Globe Awards 2019 Lady Gaga matches her hair colour with dress
lady gaga
हर साल की तरह इस साल भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। हॉलीवुड के इस अवॉर्ड फंक्शन में तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें सभी का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस बीच जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थीं लेडी गागा।
Golden Globe Awards 2019 Lady Gaga matches her hair colour with dress
lady gaga
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान लेडी गागा हमेशा की तरह अपने ड्रेस और बालों के साथ एक्सपेरीमेंट करती हुई नजर आईं। उन्होंने Valentino Couture कलेक्शन से पर्पल कलर का स्ट्रेपलेस लॉन्ग ट्रेल गाउन कैरी किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने Tiffany & Co कलेक्शन का डायमंड नेकपी पहन रखा था जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।
Golden Globe Awards 2019 Lady Gaga matches her hair colour with dress
lady gaga
लेडी गागा के इस लुक में जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा वो था उनका हेयर स्टाइल। उन्होंने अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से बाल रंगवाए हुए थे। उन्हें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा एक्सपेरिमेंट लेडी गागा के अलावा और कोई नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Golden Globe Awards 2019 Lady Gaga matches her hair colour with dress
lady gaga
बता दें, अवॉर्ड शो में लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born के Shallow ने ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है । Golden Globes अवॉर्ड पाने के बाद सिंगर लेडी गागा भावुक हो गईं ।
विज्ञापन
Golden Globe Awards 2019 Lady Gaga matches her hair colour with dress
LADY GAGA - फोटो : self
अवॉर्ड जीतने के बाद इमोशनल लेडी गागा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेडी गागा ने कहा, 'म्यूजिक इंडस्ट्री में महिला को गंभीरता से लिया जाना काफी मुश्किल है ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shallow winning best original song at the 2019 Golden Globes

A post shared by Lady Gaga Fans (@ladygaga.media) on


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed