{"_id":"5c4eaa10bdec221a37668252","slug":"hina-khan-bridal-photo-shoot-viral-on-social-media-users-comment-when-is-the-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्राइडल लुक में हिना खान ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, यूजर्स बोले- कब दे रही हो शादी की गुड न्यूज","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ब्राइडल लुक में हिना खान ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, यूजर्स बोले- कब दे रही हो शादी की गुड न्यूज
हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका नए अवतार की तस्वीरें सामने आई हैं।
2 of 5
hina khan
इन तस्वीरों में हिना ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के लिए उन्होंने गोल्डन लहंगा पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी टीम अप की हुई है। वहीं बात करें उनके मेकअप की तो लाइट मेकअप के साथ उन्होंने न्यूड लिपिस्टिक लगा रखी है।
फोटोशूट में हिना के जितने भी लुक है सभी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सारी की सारी वेडिंग ड्रेस के साथ हिना ने स्टेटमेंट इयरिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक पर काफी फब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
हिना को दुल्हन के लुक में देख ऐसा लग रहा है जैसे ये तस्वीरें उन्ही की शादी की हों। सोशल मीडिया पर फैंस भी कमेंट कर एक ही सवाल कर रहे हैं कि वह शादी कब करने वाली हैं। बता दें, हिना लंबे समय से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
पिछले दिनों खबरें भी आई थीं कि हिना और रॉकी जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन फिर इन खबरों पर विराम लग गया। दोनों की अक्सर पार्टी करते और छुट्टियों पर एंजॉय करते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।