फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर के भाई ने दीपिका पादुकोण के लुक का उड़ाया मजाक, कर डाली 'हैवान' से तुलना

Thu, 09 May 2019 01:10 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 09 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter trolls Deepika Padukone pre Met Gala selfie
deepika padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने मेट गाला 2019 लुक को लेकर अभी भी सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। अपने डिजनी प्रिंसेस लुक से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका के इस लुक की जमकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका के लिए यह लुक लेना इतना आसान नहीं था।

Ishaan Khatter trolls Deepika Padukone pre Met Gala selfie
deepika padukone

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अपने मेट गाला लुक के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस तस्वीर में वह शीशे के सामने बैठी दिखाई दे रही थी, लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था, क्योंकि सारे बाल उनके चेहरे पर थे।

Ishaan Khatter trolls Deepika Padukone pre Met Gala selfie
deepika padukone

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- '24/7'। इस कैप्शन से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका इन दिनों काम में किस हद तक व्यस्त हैं। दीपिका के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही उनकी यह तस्वीर जमकर वायरल होने लगी। लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter trolls Deepika Padukone pre Met Gala selfie
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

दीपिका की इस तस्वीर पर शाहिद कपूर के छोटे भाई और अभिनेता ईशान खट्टर ने दीपिका का मजाक उड़ाया। ईशान ने दीपिका की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- 'च्यूबाका, क्या ये तुम हो?' 

विज्ञापन
Ishaan Khatter trolls Deepika Padukone pre Met Gala selfie
च्यूबाका

बता दें कि स्टार वॉर्स फ्रेंचाइज में च्यूबाका एक गोरिल्लानुमा प्राणी है। ईशान के इस कमेंट पर कई लोगों ने रिएक्ट किया है। हालांकि दीपिका की तस्वीर के बारे में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गाला की है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed