बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों से ज्यादा ड्रेसिंग सेंस की वज से सुर्खियों में रहती हैं। रेड कार्पेट से लेकर हर इवेंट तक जैकलीन शानदार आउटफिट में नजर आती हैं। फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस और हेयरस्टाइल के कायल हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों जैकलीन का एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आकाश-श्लोका के रिसेप्शन में जैकलीन फर्नांडिस पर छाया गुलाबी खुमार, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन की ये तस्वीरें अनंत अंबानी-श्लोका मेहता के वेडिंग रिसेप्शन की हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन ने फाल्गुनी शेन पीकॉक का लाइट पिंक कलर का लंहगा कैरी किया हुआ है। उनके इस लुक में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कोरसेट चोली की रफल स्लीव्स ने खींचा।
अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकलीन ने डायमंड इयरिंग्स के साथ स्टेटमेंट रिंग और पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने बालों को खुला कर कर्ल किया हुआ था। उन्हें इस लुक के लिए Chandini Whabi ने स्टाइल किया था।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
सोशल मीडिया पर जैकलीन की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और उनके इस लुक की काफी तारीफ हो रही है। जैकलीन की इन तस्वीरों पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। कई लोगों ने तो उनके इस लुक को अब तक का बेस्ट लुक बताया।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जैकलीन को आखिरी दफा सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में देखा गया था। जल्द ही जैकलीन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ड्राइव' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।