{"_id":"5c1254df42c7925d5b2b1631","slug":"janhvi-kapoor-and-khushi-kapoor-looks-stunning-at-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी की शादी में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थीं जाह्नवी-खुशी, डीप नेक में दोनों ने लूटी महफिल","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अंबानी की शादी में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थीं जाह्नवी-खुशी, डीप नेक में दोनों ने लूटी महफिल
Thu, 13 Dec 2018 06:18 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हर दूसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की तरह नजर आ रही थी। उनकी ये तस्वीरें ईशा अंबानी के प्रीवेडिंग सेरेमनी की थी। अब दोनों बहनों की कुछ नई तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें उनका कातिलाना लुक देख हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया है।
सोशल मीडिया पर जाह्नवी और खुशी की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें ईशा अंबानी की शादी की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी मरून और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन लहंगे में नजर आ रही हैं। उनका ये खूबसूरत लहंगा डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया है।
3 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी का यह लहंगा तो खूबसूरत है ही, लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनके डीप नेक वाले ब्लाउज पर था, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने ब्लाउज से मैचिंग गोल्डन झुमके पहने थे। उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी, जो उनके लुक को और शानदार बना रही थी। वहीं उन्होंने बाल खुले किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jahnvi kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं बात करें खुशी कपूर की तो उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह जाह्नवी को पूरी टक्कर दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा ले रखा था। खुशी का ब्लाउज भी जाह्नवी के ब्लाउज की तरह डीप नेक है जो काफी अट्रैकटिव लग रहा है।
खुशी का ये ड्रेस मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए खुशी ने बालों को लूज कर्ल कर रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में सिंप्ल स्टड पहने हुए हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।