{"_id":"5c304bfbbdec2257235e711b","slug":"janhvi-kapoor-bright-yellow-pink-kurti-patiala-airport-look-troll-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर चमकीले कपड़ों में नजर आईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले- शादी में आई हो क्या","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
एयरपोर्ट पर चमकीले कपड़ों में नजर आईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले- शादी में आई हो क्या
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब बात एयरपोर्ट लुक की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम कैसे पीछे हो सकता है। ज्यादातर जाह्नवी के हर लुक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और लोगों को काफी पसंद आते हैं। इतना ही नहीं, लड़कियां उनके इस स्टाइल को कॉपी भी करती हैं। लेकिन, बात करें अगर जाह्नवी के लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक की तो उसमें वह लोगों को इम्प्रेस करने में चूक गईं।
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने पिता बोनी कपूर और बहन खूशी कपूर के साथ मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पिंक और येलो कलर का सूट पहन रखा था जिस पर गोल्डन वर्क हो रखा था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने Fizzy Goblet ब्रांड की मोजरी पहन रखी थी।
जाह्नवी ने अपने इस सूट के साथ स्टेटमेंट ईयरिंग्स और ब्लू कलर का स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था। वहीं जाह्नवी की बहन खुशी ने भी बेबी पिंक कलर का सलवार सूट पहन रखा था, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने उनके इस लुक को अब तक का सबसे बुरा लुक बताया तो एक ने कमेंट कर कहा-शादी में आई हो क्या।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
बता दें, इससे पहले जाह्नवी का एक और लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें जाह्नवी के Cosmopolitan मैग्जीन के लिए कराए गए फोटोशूट की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने सिल्वर शिमरी ड्रेस और बॉम्बर जैकेट कैरी की हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।