{"_id":"5c10ac9bbdec22414d550ee3","slug":"janhvi-kapoor-in-this-green-saree-will-remind-you-of-her-mom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी की प्री वेडिंग में साड़ी पहन जाह्नवी ने चुरा ली लाइमलाइट, नजर आई श्रीदेवी की झलक","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
ईशा अंबानी की प्री वेडिंग में साड़ी पहन जाह्नवी ने चुरा ली लाइमलाइट, नजर आई श्रीदेवी की झलक
Wed, 12 Dec 2018 12:22 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी की शादी आज मुंबई में हो रही है। इससे पहले उदयपुर में प्री वेडिंग हुई जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सिलेब्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अभी तक इस सेरेमनी की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
साड़ी के साथ जाह्नवी ने डार्क ग्रीन वेलवेट ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनकी साड़ी के साथ परफेक्ट लग रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है और चोकर नेकलेस पहन रखा है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। हर किसी को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है। जाह्नवी की इन तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा रखी है। वहीं कुछ लोगों को तो जाह्नवी को ऐसे देख उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई।
इससे पहली भी उदपुर से जाह्नवी के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें एक लुक काफी चर्चा में रहा था। इस लुक में उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया। उनका ये खूबसूरत लहंगा भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ कानों में डायमंड ईयरिंग्स पहनें हुए थे, जो उनके लुक को पहले से ज्यादा शानदार बना रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।