जाह्नवी कपूर अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल, जाह्नवी कपूर हर आउटफिट से लोगों का दिल जीत लेती हैं। कुछ ऐसा ही आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन में देखने को मिला। इस पार्टी में अपने लुक को लेकर जाह्नवी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
बैकलेस चोली में कहर ढा रही थीं जाह्नवी, आकाश-श्लोका के रिसेप्शन में पहना इस फेमस डिजाइनर का लहंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इस लुक के लिए जाह्नवी कपूर ने ग्रीन और गोल्ज कलर का लहंगा पहना है, जिस पर मिरर वर्क हो रखा है। इन तस्वीरों में जाह्नवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। जाह्नवी का यह खूबसूरत लहंगा फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाह्नवी के इस लहंगे में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो थी उनकी बैकलेस चोली। उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ बैकलेस चोली को कैरी कर रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने लाइट मेकअप के साथ बन बनाया हुआ था।
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on