फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना का यह लुक है जबरदस्त, इस सिंपल शर्ट की कीमत जान यकीन करेंगे आप

Mon, 04 Feb 2019 03:58 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 04 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan casual blue shirt price will surprise you
kareena kapoor khan

भले ही करीना कपूर खान इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर न हों, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर वायरल होती रहती हैं। एक इंटरव्यू में वह खुद यह बता चुकी हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह इसके बिना ही हर प्लेटफॉर्म पर छाई रहती हैं। कभी उनका जिम तो कभी पार्टी लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा होता है। एक बार फिर करीना अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Kareena Kapoor Khan casual blue shirt price will surprise you
kareena kapoor khan

करीना का यह लुक उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के बर्थ-डे पार्टी का है। इस दौरान उन्होंने ब्लू कैजुअल शर्ट और डार्क ब्लू जींस कैरी कर रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर खुला किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने इस आउटफिट को ब्लैक प्वाइंट टो हील्स के साथ पेयर अप किया।


 
Kareena Kapoor Khan casual blue shirt price will surprise you
kareena kapoor khan

करीना का यह कूल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, उनकी इस शर्ट की भी काफी चर्चा हो रही है। बात करें करीना की इस शर्ट की तो यह डिस्कवायर्ड ब्रांड की है और इस शर्ट की कीमत इंटरनेट पर $515 यानी 36,800 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan casual blue shirt price will surprise you
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

बता दें, करीना कपूर का लैक्मे फैशन वीक का लुक भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह मशहूर डिजाइनर जोड़ी शांतनू और निखिल के शो के लिए शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan casual blue shirt price will surprise you
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना के इस गाउन में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह था गाउन की साइड लाइन जो ट्रांसपेरेंट है। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने पोनी टेल के साथ लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक लगा रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed