{"_id":"5c879051bdec22140e106bd9","slug":"kareena-kapoor-khan-or-sonakshi-sinha-who-wore-this-golden-sari-by-manish-malhotra-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा ने करीना कपूर की 7 साल पुरानी इस साड़ी को किया कॉपी, आपको किसका लुक लगा बेहतर","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
सोनाक्षी सिन्हा ने करीना कपूर की 7 साल पुरानी इस साड़ी को किया कॉपी, आपको किसका लुक लगा बेहतर
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। लड़किया भी उन्हीं के ड्रेसिंग सेंस से इंस्पायर होकर उनका फैशन स्टाइल फॉलो करती हैं, लेकिन कई बार सिलेब्स ही एक जैसे कपड़ों में नजर आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ।
2 of 5
sonakshi sinha
सोनाक्षी हाल ही में आकाश और श्लोका के रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन कलर की सीक्विन साड़ी पहनकर पहुंची, जो मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से थी। सोनाक्षी ने साड़ी के साथ सिल्वर स्लीवलेस ब्लाउज पहना जो उनके लुक पर परफेक्ट जा रहा था।
3 of 5
sonakshi sinha
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सोनाक्षी ने चोकर नेकलेस कैरी किया। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट क्लच कैरी कर रखा था। बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ खुला रखकर वेवी लुक दिया। मेकअप में उन्होंने स्मोकी आइज और पिंक मैट लिपस्टिक लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor khan
सोनाक्षी का लुक बहुत शानदार था, लेकिन इसी साड़ी को करीना कपूर खान 7 साल पहले पहने नजर आ चुकी हैं, जिस वजह से उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। करीना ने इस साड़ी को फिल्मफेयर 2012 में कैरी किया था, जिसमें वह बेहद क्लासी नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
करीना ने अपनी इस साड़ी को मैचिंग बेज कलर्ड फुल स्लीव्ज ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। इसके अलावा उन्होंने किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काजल और ग्लोसी न्यूड लिपस्टिक लगाई थी और बालों को खुला किया था। करीना और सोनाक्षी दोनों की साड़ी भले ही एक जैसी थी, लेकिन दोनों का स्टाइल बिल्कुल अलग था। हमें कमेंट कर जरूर बताएं आपको किसका लुक बेस्ट लगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।