श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर फिलहाल अभी फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन खुशी कपूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फैंस को उनमें श्रीदेवी की झलक नजर आती है।
मां जैसी ड्रेस पहन हू-ब-हू श्रीदेवी लग रही हैं खुशी कपूर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खुशी कपूर के फैन पेज ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खुशी हू-ब-हू मां श्रीदेवी जैसी नजर आ रही हैं। यहां तक कि खुशी की ड्रेस भी उनकी मां की ड्रेस से काफी हद तक मिलती जुलती हैं।
पहली तस्वीर में खुशी कपूर ने ब्लैक ऑफशोल्डर गाउन पहना है। दूसरी तरफ श्रीदेवी ने भी वैसा ही ब्लैक गाउन पहना है, लेकिन उनका गाउन का नेकस्टाइल अलग है। अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने फिशटेल कर रखी है, वहीं श्रीदेवी ने बन बनाया हुआ है।
Like mother like daughter😘😍@khushi05k
A post shared by KHUSHI KAPOOR (@khushikapoorever) on
खुशी कपूर की यह तस्वीर किसी इवेंट की है। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है। खुशी कपूर का यह आउटफिट भी आप ध्यान से देखेंगे तो दूसरी तस्वीर में श्रीदेवी के ड्रेस से मेल खाता हुआ है। श्रीदेवी ने अपने इस लुक के साथ डायमंड सेट पहना है तो खुशी ने पतली सी चेन पहनी है।
A post shared by KHUSHI KAPOOR (@khushikapoorever) on
खुशी कपूर को एक बार अपनी मां की पैंट पहने भी स्पॉट किया गया था। इस तस्वीर में खुशी ने व्हाइट cami और ग्रे स्वेटपैंट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने कंधे पर काले रंग का स्लिंग बैग ले रखा था। इस गेटअप में खुशी काफी कंफरटेबल दिख रही थीं। बता दें इस स्वेटपैंट में पहले श्रीदेवी नजर आ चुकी हैं।