जब बात एयरपोर्ट लुक की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर आता है। मलाइका के लिए कहा जाता है कि वो हर ड्रेस को बखूबी से कैरी करती हैं और सभी में अट्रेक्टिव नजर आती हैं। फिलहाल मलाइका का एक एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कैजुअल ड्रेस में भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक वायरल, महंगे बूट्स और बैग के आगे फीके पड़े कपड़े
इस लुक के लिए मलाइका ने ब्लैक कैमिसोल के साथ जींस और ओवरसाइज ब्लेजर पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एवियेटर्स पहने हुए थे और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।
मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। ओवरऑल मलाइका बेहद कूल नजर आ रही थीं, लेकिन इस लुक से ज्यादा उनका बैग सुर्खियों में बना हुआ है।
मलाइका ने फेन्डी ब्रैंड का ब्लैक कलर का बैग कैरी किया हुआ था। उनके इस बैग की कीमत 1680 डॉलर्स यानि लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए है। इसके अलावा मलाइका ने बूट्स जो पहने हैं वो भी फेन्डी ब्रैंड के हैं जिनकी कीमत लगभग 70 हजार है।
#malaikaarora heads to the capital @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कपड़ों के अलावा मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर मीडिया में चर्चा में बने हुए हैं। खबरे हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। वे अक्सर लंच डेट्स और पार्टी करते हुए साथ में स्पॉट किए जाते हैं।
