{"_id":"5bd58b7dbdec22699d5acbfd","slug":"meghan-markel-steps-up-her-maternity-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी में भी ग्लैमरस दिख रहीं मेगन मर्कल, बर्ड गाउन में ढा रही हैं कहर","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
प्रेग्नेंसी में भी ग्लैमरस दिख रहीं मेगन मर्कल, बर्ड गाउन में ढा रही हैं कहर
Sun, 28 Oct 2018 05:00 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
meghan markle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल अपने उम्दा ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे फॉर्मल सूट की हो या फिर मीडिज और स्कर्ट, हर ड्रेस को वह बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। अब अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ है।
2 of 5
meghan markle
प्रेग्नेंसी में भी मेगन मैक्सी ड्रेस से लेकर थाई-हाई स्लिट ड्रेसेज कैरी कर रही हैं और हर ड्रेस में वह फैशनेबल नजर आ रही हैं। किसी ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आता है तो वहीं बहुत सारे आउटफिट्स में इतना नहीं हाइलाइट हो रहा, लेकिन सभी ड्रेस को वह इस एटिट्यूड के साथ कैरी करती हैं कि हर कोई उनकी झलक देख उनके ड्रेसिंग सेंस पर फिदा हो जाता है।
3 of 5
meghan markle
हाल ही में सिडनी में एक कार्यक्रम के दौरान मेगन ब्लैक ऐंड वाइट कलर के गाउन में नजर आईं जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने ऑस्कर डे ला रेन्ता द्वारा डिजाइन किया गया स्लीवलेस ड्रेस पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
meghan markle
मेगन के इस ड्रेस पर बहुत सारी बर्ड्स बनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ड्रेस के साथ खुले बाल किए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और फुटवियर में उन्होंने ब्लैक स्टिलेटोज कैरी किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
meghan markle
बता दें, सिडनी के इस खास अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड करने के बाद मेगन और प्रिंस हैरी वीलचेयर बास्केटबॉल का फाइनल देखने पहुंचे। इस दौरान मेगन ने मरून कलर के ब्लेजर टॉप और ब्लैक फॉर्मल पैंट पहनी हुई थीं। इस लुक में भी मेगन जबरदस्त नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।