{"_id":"5cd10dc6bdec22071e6d4f4d","slug":"met-gala-2019-isha-ambani-look-like-princess-in-prabal-gurung-gown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार मेट गाला पहुंचीं ईशा अंबानी, डीप नेक गाउन में दीपिका-प्रियंका को भी दे दी मात","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
शादी के बाद पहली बार मेट गाला पहुंचीं ईशा अंबानी, डीप नेक गाउन में दीपिका-प्रियंका को भी दे दी मात
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 07 May 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित दुनिया के मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला- 2019 में एक बार फिर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पीरामल स्टनिंग लुक में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें बहुत पसंद की जा रही हैं और जमकर शेयर हो रही है।
2 of 5
isha ambani
पिंक कार्पेट के लिए ईशा ने डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। बता दें पिछले साल इस इवेंट के लिए Prabal ने दीपिका पादुकोण को स्टाइल किया था। गाला नाइट की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने डीप नेक लैवेंडर कलर का गाउन पहना था।
3 of 5
isha ambani
ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर पूरे में फैदर और स्टोन वर्क हो रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आईज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था जो उनके लुक को दमदार बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani
अपने इस प्रिंसेस लुक के साथ एक्सेसरी में ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खुला कर एक साइड किया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
Isha ambani
बता दें, ईशा इससे पहले साल 2017 में मेट गाला कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। उस साल भी उन्होंने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था। ईशा ने मेट गाला 2017 के लिए मारिया ग्राजिया चिउरी का क्रिश्चियन डायोर गाउन पहना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।