प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए परिवार के साथ मियामी में वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके वेकेशन की एक के बाद एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उनका यह लुक आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है। वेकेशन के दौरान खींची तस्वीरोंं को प्रियंका लगातार फैंस के साथ साझा कर रही हैं।
पति निक के साथ विदेश में घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी पर खर्च किए हजारों रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान प्रियंका ने कॉटन बिकनी और स्कर्ट पहनी हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और सन ग्लासेस लगा रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने बालों को खुला कर रखा है, जो उन पर काफी परफेक्ट लग रहा है।
Making hay while the sun shines.. ☀️
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका की यह ड्रेस Montce ब्रांड की है। इसके अलावा उन्होंने अपने इस ड्रेस को ब्लू हील्स के साथ टीम किया हुआ है। बात करें निक के लुक की तो उन्होंने ग्रीन कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट पैंट पहनी है।
😍 #priyankachopra #nickjonas #joejonas #sophieturner
A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on
अगर आप भी प्रियंका के इस लुक को कॉपी करना चाहते हैं तो बता दें उनकी Mallorca Stripe Cotton Edith Skirt की कीमत $188.00 यानी करीब 12, 957 रुपए है और Mallorca Stripe Cabana Strapless Bikini Top की कीमत $122.00 यानी करीब 8,406 रुपए है।
Baby Girl @priyankachopra in Mallorca Stripe // 🦢
A post shared by MONTCE SWIM (@montce_swim) on
इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा का उनके परिवार के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका, निक, सोफी और जो जोनस हाल ही में रिलीज 'सकर' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह सभी लोग शिप पर नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए।
When the crew looks this good 🎉🙌🏽❤️
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on