प्रियंका चोपड़ा जबसे पेरिस गई हैं, उनकी एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हर लुक में वह जमकर कहर ढा रही हैं। पिंक वन शोल्डर टॉप से लेकर सिल्वर थाई हाई स्लिट ड्रेस तक उनका हर लुक शानदार है।
जेठ की शादी में प्रियंका ने ड्रेस से ज्यादा महंगे पहने ईयरिंग्स, सनग्लासेज की कीमत 15 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस से प्रियंका की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की सॉटिन स्लिप ड्रेस कैरी कर रखी है। अपने लुक को पूरा करने के लिए पीसी ने मिनिमल मेकअप के साथ पोनीटेल कर रखी है। कानों में प्रियंका ने हूप ईयरिंग्स पहने हुए हैं।
प्रियंका इन तस्वीरों में हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रही हैं। प्रियंका के लुक से ज्यादा उनकी ड्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रियंका की यह ड्रेस Aritzia ब्रांड की है, जिसकी कीमत $40 यानी कि 2,761 रुपये है।
@priyankachopra out in France today #PriyankaChopra #PriyankaChopraStyle
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
प्रियंका की ड्रेस से ज्यादा उनकी एक्सेसरीज की कीमत है। उन्होंने जो हूप ईयरिंग्स पहने है उनकी कीमत $395 यानी 27 हजार रुपये है। इसके अलावा उन्होंने जो सनग्लासेस लगाए हैं वो 14 हजार रुपये के हैं।
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
इससे पहले प्रियंका का ब्लैक लुक काफी सुर्खियों में रहा था। इस लुक के लिए उन्होंने फिटेड ब्लैक टॉप और साटिन स्कर्ट कैरी की थी। प्रियंका चोपड़ा का यह फिशकट स्कर्ट Rostta Getty ब्रांड की थी, जिसकी कीमत $880 यानी 61 हजार रुपये है। इसके साथ उन्होंने Markarian ब्रांड का ऑफशोल्डर टॉप पहना था। इस टॉप की कीमत $294 यानी 20 हजार रुपये है। इस आउटफिट को प्रियंका ने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स के साथ टीमअप किया हुआ था।