सब्सक्राइब करें

फैशन ही नहीं, बल्कि इस वजह से भी शादी के वक्त नथ पहनती हैं लड़कियां?

फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 28 Jun 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Significance Of Wearing A Nath
नथ - फोटो : सोशल मीडिया

नथ अब फैशन में शुमार हो गई है। बाजार में आपको दुल्हन के पहनने वाली कई तरह की नथ मिलेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर भारत में शादी के वक्त लड़कियां नथ ही क्यों पहनती हैं? दरअसल, भारतीय परंपरा में नथ को बेहद महत्व दिया गया है। आपको कई शेप, स्टाइल और कलर वाली नथ देखने को मिल जाएंगी। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नथ पहनने की परंपरा है।

Trending Videos
Significance Of Wearing A Nath
नथ - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय परंपरा में लड़कियां शादी के वक्त नाक के दाएं तरफ नथ पहनती हैं। वहीं, उत्तर भारत में लड़कियां नाक के बाएं तरफ नथ पहनती हैं। नथ पहनने के पीछे फैशन के साथ ही धार्मिक और स्वास्थ्य कारण भी हैं। नथ का धार्मिक महत्व तो है ही इसके साथ ही इसे पहनने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। हिंदु परंपरा में नथ लड़कियां शादी के दिन ही पहनती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Significance Of Wearing A Nath
नथ - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि नथ पहनकर लड़कियां माता पार्वती के प्रति सम्मान दर्शाती हैं। आयुर्वेद में नथ पहनने के पीछे पीरियड से जुड़ी वजह बताई है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि नथ नाक के दाएं या बाएं तरफ जहां पहनी जाती है, उस प्रमुख हिस्से में हुए छेद के जरिए महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

 
Significance Of Wearing A Nath
नथ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के वक्त लड़कियां ज्यादातर सोने का नथ पहनती हैं। हालांकि चांदी के नथ पहनने का प्रचलन भी है। इनदिनों आर्टिफिशियल नथ भी शादी के वक्त पहनी जाती है। आयुर्वेद में स्वर्ण और रजत भस्त को अच्छा माना गया है। इनके शरीर पर स्पर्श से कई तरह की बीमारियों के निदान के बारे में भी बताया गया है।
 
विज्ञापन
Significance Of Wearing A Nath
नथ - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, नथ को लेकर कई अंधविश्वास भी जुड़े हुए हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के मुंह से आपको सुनने को मिल जाएंगे। यह भी कहा जाता है कि महिला के नाक से सीधे हवा अंदर नहीं जाना चाहिए, इसलिए उनके नाक में छेद किया जाता है, इससे पति का स्वास्थ्य ठीक रहता है। हालांकि, यह पूरी तरह से अंधविश्वास है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed