प्रियंका चोपड़ा पेरिस में अपने जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल हर लुक में कहर ढा रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
जेठ की दूसरी शादी में एक से बढ़कर एक ड्रेस पहन रही हैं प्रियंका चोपड़ा, लाखों में है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने गोल्ड और ऑलिव वन शोल्डर शिमर जंपसूट पहना है। प्रियंका का यह आउटफिट डिजाइनर Peter Piloto के कलेक्शन से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को स्ट्रेट कर ओपन किया हुआ है।
ज्वैलरी में प्रियंका ने ट्रायंगल हूप ईयरिंग्स के साथ शिमरी मिनी हैंडबैग कैरी किया हुआ है। उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक के साथ गोल्डन आई मेकअप किया हुआ है, जो उनके लुक में जान डाल रहा है। वहीं निक ने फ्लोरल शर्ट के साथ ग्रीन पैंट सूट पहना है। प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट नजर आ रहे हैं।
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
इससे पहले प्रियंका की बोट की सैर करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने Alexandra O'Neill के कलेक्शन से रफल हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत $2040 यानी 1 लाख 41 हजार रुपये है। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए।
A post shared by Priyanka's Closet FAN ACCOUNT (@priyankachoprastyle) on
पैरिस में लंच आउटिंग पर प्रियंका व्हाइट लूज शर्ट के साथ मैचिंग कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दीं। वहीं निक जोनस पिंक टी शर्ट के साथ पिंक जैकेट में हैंडसम नजर आए। प्रियंका का ये पजामा सुट देखने में सिंपल है, लेकिन इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।