प्रियंका चोपड़ा अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका हर आउटफिट को बखूबी के साथ कैरी करती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।
पहली बार इस तरह की ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में प्रियंका ने ब्लैक कलर की पोल्का डॉट शीर ड्रेस पहनी है। उनकी यह ड्रेस Philosophy di Lorenzo Serafini ब्रांड के कलेक्शन से है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हाई बन बनाया हुआ था। बात करें फुटवियर की तो उन्होंने louboutinworld ब्रांड की हील्स पहनी हुई थी।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा ने हाथ में medea sisters लेबल का छोटा से बैग कैरी किया हुआ था। प्रियंका ने अपने इस लुक की तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
प्रियंका का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों के कमेंट्स की लाइन लगी हुई है। वहीं निक को भी प्रियंका का यह लुक पसंद आया। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि निक भी प्रियंका की इस तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। निक ने प्रियंका की इस तस्वीर पर 3 रेड कलर के हार्ट बनाकर अपना प्यार बयां किया।