प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम के सिलसिले में मुंबई में हैं। उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की रैपअप पार्टी रखी गई, जिसमें उनके स्टाइलिश लुक ने हर किसी को इंप्रेस कि लिया।
व्हाइट ड्रेस के साथ मंगलसूत्र में खूबसूरत लग रही थीं प्रियंका, पर फुटवियर ने बिगाड़ दिया सारा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने इस दौरान व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी यह ड्रेस Danielle Guizio के SS19 कलेक्शन से थी। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और बालों को ओपन किया हुआ था।
अपने इस आउटफिट के साथ प्रियंका अपना दिल की शेप का मंगलसूत्र फ्लांट करती नजर आईं। प्रियंका का ओवरऑल लुक बेहद शानदार था, लेकिन उनके फुटवियर ने अच्छे खासे लुक को बर्बाद कर दिया।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका ने अपनी इस आउटफिट के साथ पीले रंग के फुटवियर कैरी किए हुए थे, जो उनके लुक के साथ मिसमैच लग रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उनके फुटवियर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने इसे फैशन बलंडर बताया।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने एक फोटोशूट के लिए काफी सुर्खियों में रही थीं। इसमें उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहन रखा था। इन तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं। मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा का बैकलेस अवतार उनके कुछ फैंस को भाया तो कुछ को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।