{"_id":"5b35d4534f1c1bfa6e8ba762","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-spotted-in-shloka-mehta-pre-engagement-party-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी की पार्टी में रणबीर-आलिया ने ली अलग-अलग एंट्री, पहनी अब तक की सबसे खूबसूरत ड्रेस","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अंबानी की पार्टी में रणबीर-आलिया ने ली अलग-अलग एंट्री, पहनी अब तक की सबसे खूबसूरत ड्रेस
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के न्यू लवबर्ड आलिया और रणबीर की एक साथ झलक पाने के लिए हर कोई उतावला रहता है। रेस्टोरेंट हो या फिर फिल्म की शूटिंग आजकल यह कपल एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त एक साथ बिता रहे है। इस वजह से हर तरफ कैमरे की नजरें इन दोनों को ढूढती रहती हैं। हाल ही में यह क्यूट कपल मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की सगाई के पहले रखी गई पार्टी में नजर आए। हालांकि यह दोनों एक साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नहीं दिखाई दिए फिर भी इन दोनों का अंदाज जरूर एक सा था।
alia bhatt
आलिया ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस ही पहने हुए नजर आती हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस खास मौके लिए साड़ी को चुना। गुलाबी रंग की इस हैडक्राफ्ट साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था जिसने आलिया की खूबसूरती में चार चांद ही लगा दिए। आलिया ने इस साड़ी के साथ आम्रपाली के झुमके पहने हुए थे ,साथ ही जूड़े पर गजरा लगाया हुआ था।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
आलिया इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणबीर भी अपने अंदाज से कहर ढा रहे थे। इस खास मौके पर आलिया की तरह रणबीर ने भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था। रणबीर ने नीले से सफेद लाइनिंग का कुर्ता-पायजामा के साथ सदरी पहनी हुई थी जो उनपर काफी जंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
मीडिया के सामने आते ही रणबीर ने अपने कूल अंदाज में उन्हें वेव किया तो वहीं आलिया ने जमकर पोज दिए। आपको बता दें, फैशन के मामले में आलिया और रणबीर हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं और उनकी ड्रेसेज चर्चा में। इससे पहले सोनम कपूर के रिसेप्शन में जब आलिया-रणबीर एक साथ दिखे थे तो सभी का अटेंशन हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Alia and Ranbir
इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। इन दोनों कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। रणबीर वैसे तो इशारों इशारों में हाल-ए-दिल बयां कर चुके हैं लेकिन आलिया की तरफ से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर का नाम सुनते ही उनके चेहरे का रंग बदल गया था जिसे उनके और रणबीर के रिश्ते को और हवा मिली।