सोनम कपूर एक्टिंग से ज्यादा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कभी अपने कपड़ों के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती। शायद इसलिए उन्हें इंडस्ट्री की फैशन क्वीन भी कहा जाता है। बात उनके पार्टी लुक की करें या किसी अवार्ड शो से लेकर एयरपोर्ट लुक की उनके सारे स्टाइल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
सोनम ने शॉर्ट ड्रेस में पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'किया इतना फोटोशॉप लगने लगी नकली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टा पर अपनी एक पूरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पीले रंग के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम ने विंटेज स्विमसूट पहना है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने अपने बालों को वेवी करके खुला छोड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप के साथ हाथों में ब्रेसलेट पहना है। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- समर में फ्लैशबैक। मुझे विंटेज स्टाइल स्विमसूट्स बहुत पसंद है। ये मेरे कर्व्स को फ्लेटर करते हैं।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
बता दें, सोनम का यह बोल्ड लुक पुराना है, लेकिन उन्होंने इस तस्वीर को वापस पोस्ट करके गर्मियों का वेलकम किया है। सोनम का यह हॉट लुक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया वहीं बहुत सारे लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं।
बहुत सारे यूजर्स ने सोनम के इस लुक को बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया हुआ बताया। एक यूजर ने कहा कि बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया हुआ। चेहरा और गर्दन भी फॉटोशॉप्ड लग रही हैं। इसके अलावा यूजर्स सोनम की इस फोटो को देखकर कह रहे हैं कि वह इसमें दीपिका पादुकोण जैसी लग रही हैं।