फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: स्टाइलिश दिखने के लिए क्रिकेट के इन खिलाड़ियों के लुक्स से लें टिप्स, मिलेगी तारीफ

Sat, 06 Apr 2024 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 06 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को और भी ज्यादा इंप्रेस करना चाहते हैं, तो भारतीय क्रिकेटरों के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips for men for impress your girlfriend inspired by Virat Kohli to shubman gill
गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इन खिलाड़ियों के लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram

जिस तरह से लड़कियां अपने लुक को खास बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती हैं, उस तरह से ज्यादातर लड़के तो अपने लुक्स पर सही से ध्यान भी नहीं देते। यही वजह है कि लड़कियां उन्हें हर कदम पर कपड़ों और ग्रूमिंग को लेकर टोकती रहती हैं।



बहुत से लड़के ऐसे भी होते हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी को इंप्रेस करने के लिए हमेशा ही अच्छे से तैयार होते हैं। ऐसे में अगर आप उन लड़कों में से हैं, जिन्हें अपने लुक्स को स्टाइलिश रखने का शौक है तो ये लेख आपके लिए है।

दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी अपना लुक बदल सकते हैं। इस खिलाड़ियों के हर लुक काफी क्लासी और कूल होते हैं। आप चाहें तो इनसे डेट पर जाने से लेकर घूमने जाने तक के लिए आउटफिट की टिप्स ले सकते हैं। 

Fashion Tips for men for impress your girlfriend inspired by Virat Kohli to shubman gill
विराट कोहली - फोटो : instagram

विराट कोहली

किंग कोहली को आखिर कौन नहीं जानता होगा। उनका स्टाइल हर किसी को उनका फैन बना देता है। चाहे उनका कैजुअल लुक हो, या फिर फॉर्मल, विराट का तो हर अंदाज काफी ज्यादा स्टाइलिश होता है। आप विराट के किसी भी लुक से टिप्स ले सकते हैं। 

Fashion Tips for men for impress your girlfriend inspired by Virat Kohli to shubman gill
शुभमन गिल - फोटो : instagram

शुभमन गिल

धमाकेदार बल्लेबाज शुभमन गिल अक्सर घूमने के लिए देश से बाहर जाते रहते हैं। उनके पास इस तरह की प्रिंटेड शर्ट का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो उनके लुक्स से टिप्स ले कर शॉपिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips for men for impress your girlfriend inspired by Virat Kohli to shubman gill
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अपने कूल लुक से अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। वो अक्सर इसी तरह की ओवर साइज टीशर्ट में नजर आते हैं। अगर आपको भी ओवर साइज टीशर्ट पहनना पसंद है, तो आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Fashion Tips for men for impress your girlfriend inspired by Virat Kohli to shubman gill
ishan kishan - फोटो : instagram/ishan kishan

ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। एथनिक से लेकर उनका कैजुअल लुक तक काफी स्टाइलिश होता है। आप चाहें तो घूमने जाने से लेकर शादी तक के लिए उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed