Fashion Tips: प्लस साइज की लड़कियों को शॉपिंग करते समय रखना चाहिए इन 5 बातों का ध्यान
प्लस साइज की महिलाओं को कपड़े खरीदते समय काफी सोचना पड़ता है। इसी के लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिटिंग होनी चाहिए सही
प्लस साइज वाली महिलाओं को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हमेशा अच्छी फिटिंग वाले कपड़े आपकी बॉडी को शेप देते हैं और आपको स्टाइलिश दिखाते हैं। स्ट्रेचेबल फैब्रिक वाले आउटफिट्स ज्यादा आरामदायक होते हैं। ज्यादा ओवरसाइज कपड़े भी न पहनें, उससे आपका लुक अजीब दिखता है।
डार्क कलर पहनें
प्लस साइज वाली महिलाओं को हमेशा डार्क रंग ही पहनने चाहिए। ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन और बरगंडी स्लिम लुक देते हैं। ऐसे में यदि आप इन रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा और स्लिम दिखेगा।
सही पैटर्न का चयन करें
प्लस साइज वाली महिलाओं को हमेशा वर्टिकल स्ट्राइप वाले आउटफिट कैरी करने चाहिए। वर्टिकल स्ट्राइप्स शरीर को लंबा और पतला दिखाने में मदद करती हैं। कपड़े खरीदते समय ध्यान रखें कि इनपर बहुत बड़े या भारी प्रिंट्स न हों, ये लुक को अजीब बना सकते हैं।
सही फैब्रिक का चुनाव करें
हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही फैब्रिक का चयन करना चाहिए। इसके लिए हमेशा कॉटन, जॉर्जेट, क्रेप और रेयॉन जैसे हल्के फैब्रिक चुनें, जो फ्लोई और आरामदायक होते हैं। बहुत ज्यादा मोटे और हार्ड फैब्रिक से बचें, क्योंकि ये बॉडी को और भारी दिखा सकते हैं।